<

हॉस्टल की चौथी मजिल से लगाई छलांग, छात्र की मौत के बाद बवाल, 6 से ज्यादा गिरफ्तार

Greater Noida B-tech Student Suicide: पिता कि डांट के बाद छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. छात्र के मौच के बाद गुस्साए छात्रों ने हॉस्टल की बसों में मचाई तोड़फोड़, कई छात्रों को किया गिरफ्तार किया गया.

Greater Noida B-tech Student Suicide: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित एक हॉस्टल में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है. गंभीर हालत में छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

बीटेक का कोर्स कर रहा था छात्र

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है. परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

 ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मृतक छात्र का नाम उदित सोनी है. जो विजय सोनी का पुत्र था. वह झांसी का निवासी है और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कालेज से बीटेक का कोर्स कर था. 

Udit

परिजनों को शराब पीने का वीडियो भेजा

प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि मृतक उदित सोनी रात को अपने मित्रों के साथ शराब पीकर हॉस्टल आया था. हॉस्टल मैंनेजमेंट ने छात्र को फटकार लगाते हुए उसका वीडियो परिजनों को भेजा गया था.

वीडियो मिलने पर नाराज पिता ने छात्र को फोन पर डांटते हुए घर वापस बुलाने की बात कही गई थी. इसी बात से क्षुब्ध होकर छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाया गया.

छात्रों ने किया जमकर तोड़फोड़

छात्र की सुसाइड के बाद हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने हॉस्टल में खड़ी बसों में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया. जिसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST