<

सुल्तानपुर में सीमेंट-मोरंग विवाद के खूनी हमले में जांच पर उठे सवाल, कोर्ट ने तत्कालीन सीओ को किया तलब

sultanpur assault case news: सुल्तानपुर में सीमेंट व मोरंग गिराने के विवाद में हुए जानलेवा हमले क मामले में महिला आरोपी की तरफ से पेश की गई जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अभियोजन साक्ष्यों का संकलन करने में मिली खामियों पर स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पांडेय की अदालत ने बड़ा संज्ञान लिया है. अदालत ने तत्कालीन सीओ आशुतोष कुमार को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है.

Sultanpur Assault Case News: सुल्तानपुर में सीमेंट व मोरंग गिराने के विवाद में हुए जानलेवा हमले क मामले में महिला आरोपी की तरफ से पेश की गई जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अभियोजन साक्ष्यों का संकलन करने में मिली खामियों पर स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पांडेय की अदालत ने बड़ा संज्ञान लिया है. अदालत ने तत्कालीन सीओ आशुतोष कुमार को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है. अदालत ने नियत तिथि पर जमानत पर सुनवाई के समय गैरहाजिर रहने पर अवमानना एवं दंडात्मक कार्यवाही की भी चेतावनी दिया है. मामले में सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय की गई है. 

धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप

जयसिंहपुर कोतवाली के डडवा गांव के रहने वाले वादी मुकदमा रामशब्द ने गत 20 जुलाई की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप के मुताबिक सीमेंट व मोरंग गिराने के विवाद में गांव के ही आरोपी अनुराग उर्फ दिन्ने,पूनम,विजय बहादुर,कल्लू,बेचू गुप्ता एवं स्थानीय कोतवाली के तिदौली के रहने वाले आरोपी राज सोनी व उनके अज्ञात साथियों ने मिलकर धारदार हथियारों से वादी पक्ष पर हमला कर दिया था.

2 लोगों को आई थीं गंभीर चोटें

वादी के मुताबिक हमले में उनकी पत्नी इंद्रावती व उनके बेटे प्रवेश को गंभीर चोटे आई थी. मामले के विवेचक तत्कालीन क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश किया था. मामले में आरोपी पूनम की तरफ से अदालत में जमानत अर्जी पेश की गई है. गत दो मई से आरोपी पूनम अंतरिम जमानत पर चल रही है. 

आदलत ने जारी की चेतावनी

बुधवार को भी मामले में जमानत पर सुनवाई के लिए तारीख तय थी. इस दौरान विवेचना में दिखी खामियों पर स्पेशल जज राकेश पांडेय ने कड़ा रूख अपनाते हुए तत्कालीन सीओ को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है. अदालत ने मामले के वादी व चोटहिल को भी सूचना दिए जाने एवं आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी चेतावनी भी जारी किया है.

(Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Who is Dhanraj Nathwani: अंबानी परिवार के बेहद करीबी, कौन हैं धनराज नथवानी? जिन्हें सपा ने टिकट देकर चौंकाया

Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…

Last Updated: September 30, 2026 11:38:53 IST

Apple Pay India Launch: 10 साल का इंतजार खत्म! भारत में आया एप्पल पे, ऐसे होगा फटाफट पेमेंट

Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…

Last Updated: September 30, 2026 11:30:11 IST

Amroha Dowry Case: बात करने पहुंचे थे बहन की ससुराल, फिर मायके वालों को दरवाजा बंद कर दी कुटाई; फिर ट्रैक पर मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…

Last Updated: September 30, 2026 11:23:46 IST

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 12:00:35 IST