Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
यूपी के चंदौली में 50 साल पुरानी एक अवैध मस्जिद को हटाने की कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि मस्जिद का कुछ हिस्सा रेलवे की जमीन पर बना है. जानें आखिर क्या है मामला?
जब गुंबद पर चढ़कर खुद ही मस्जिद हटाने लगे लोग! जानिए चंदौली प्रशासन के उस नोटिस के बारे में जिससे मच गया हड़कंप
उत्तर प्रदेश के चंदौली में अवैध निर्माण को ढ़हाने के काम जोरों-शोरों से चल रहा है. यहां डीडीयू नगर (मुगलसराय) में लगभग 50 साल पुरानी एक मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. यह कार्रवाई प्रशासन के निर्देश पर की जा रही है. बताया गया है कि मस्जिद का कुछ हिस्सा लोक निर्माण विभाग (PWD) और रेलवे की भूमि पर बना है.
बुधवार को स्थानीय लोग मस्जिद के गुंबद पर चढ़कर अवैध निर्माण हटाते हुए देखे गए. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्रवाई जारी रही. प्रशासन की निगरानी में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह हिस्सा हटाया जा रहा है.
एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम पहले ही दिया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाकर स्थल को खाली करना होगा. प्रशासन ने दोहराया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मस्जिद कई दशकों पुरानी है. हालांकि, सड़क चौड़ीकरण और भूमि संबंधी जांच के दौरान इसका कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर पाया गया. इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया. स्थानीय लोग स्वयं निर्माण हटा रहे हैं ताकि किसी भी सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके.
ये भी पढ़ें:- बहुत भाग रहा था, पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹1 लाख का इनामी बदमाश, अंधेरे जंगल की वो आधी रात, जब फतेहपुर में मचा हड़कंप
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…