Etawah News: उत्तर प्रदेश में चोरों का आतंक खूब देखने को मिल रहा है. आए दिन किसी न किसी घर को खाली कर रहे हैं. कई जगह ग्रामीण रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं. इसी क्रम में इटावा जनपद के थाना क्षेत्र के यादव नगर मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं.
इटावा में चोरों की साफ कर दिया घर.

पीड़िता मिथिलेश ने बताया कि वह यादव नगर में कल्लन के मकान में किराए पर रहती हैं. कुछ दिनों पहले वह अपने घर का सामान मकान में ही सुरक्षित रखकर किसी अन्य स्थान पर चली गई थीं. उनके पति सतीश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जिससे यह चोरी उनके लिए बड़ा आर्थिक झटका साबित हुई है.
बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े तथा बर्तन चोरी कर लिए. पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई है, हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है. पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
कस्बा प्रभारी तन्मय चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव न होने के कारण आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके.
(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…