Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > इटावा में चोरों का आतंक, बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी पार, दहशत में ग्रामीण

इटावा में चोरों का आतंक, बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी पार, दहशत में ग्रामीण

Etawah News: उत्तर प्रदेश में चोरों का आतंक खूब देखने को मिल रहा है.  आए दिन किसी न किसी घर को खाली कर रहे हैं. कई जगह ग्रामीण रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं. इसी क्रम में इटावा जनपद के थाना क्षेत्र के यादव नगर मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 16:13:05 IST

Mobile Ads 1x1

पीड़िता मिथिलेश ने बताया कि वह यादव नगर में कल्लन के मकान में किराए पर रहती हैं. कुछ दिनों पहले वह अपने घर का सामान मकान में ही सुरक्षित रखकर किसी अन्य स्थान पर चली गई थीं. उनके पति सतीश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जिससे यह चोरी उनके लिए बड़ा आर्थिक झटका साबित हुई है.

15 हजार से ज्यादा की चोरी

बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े तथा बर्तन चोरी कर लिए. पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई है, हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है. पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

आरोपियों की धरपकड़ जारी

कस्बा प्रभारी तन्मय चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव न होने के कारण आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके.

(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

MORE NEWS