Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक मामूली बहस ने हिंसा का रुप ले लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
Car Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो लोगों की एक बहस जानलेवा हिंसा में तब्दील हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियों में कुछ युवक एक बाइकर से झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. फिर उन्होंने उसे अपनी कार की बोनट पर लादकर करीब 500 मीटर का घसीटा.
पुलिस के मुताबिक, यह विवाद तब शुरु हुआ जब बाइक वाले युवक ने कार को ‘टिन का डिब्बा‘ कह दिया. जिसे सुन कार सवार युवक गुस्से से लाल हो गए और बदला लेने के चक्कर में उन्होंने बाइक को बोनट पर लादकर 500 मीटर तक घसीटा.
यह घटना दहेत कोतवाली क्षेत्र के नागल-तपरी रोड की बताई गई है. हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी इस घटना की कोई सही तारीख की पुष्टि नहीं की है. सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए कहा कि “वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं. दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
वायरल वीडियो में बाइक सवार नागल की तरफ जा रहा है. तभी एक कार पीछे से उसे ओवरटेक करने के लिए हॉर्न देती है. जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो जाती है. बाइक सवार ‘टिन का डिब्बा’ कहकर कार का मजाक बनाता है. फिर गुस्से में कार वाले बाइकर पर टूट पड़ते हैं. हमले के बाद आरोपी भागने की कोशिश करते हैं, तो बाइक सवार उन्हें रोकने की कोशिश करता है. तभी कार आगे बढ़ाते समय युवक बोनट पर गिर जाता है और कार सवार उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते हैं.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…