Stree Samman Samriddhi Yojana | Samajwadi Party Manifesto: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' का ऐलान किया है. इसके तहत महिलाओं को 40 हजार की मदद, मुफ्त लैपटॉप और 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी भी मिलेगी.
चुनाव से ठीक सात महीने पहले यूपी की राजनीति में हलचल तेज है. पक्ष-विपक्ष दोनों ही उत्तरप्रदेश की जनता को लुभाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने महिलाओं के लिए एक बड़े योजना की घोषणा की है. सपा ने इस नई योजना का नाम ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ रखा है. जिसके तहत महिलाओं को बड़ी राहत पहुंचाने का वादा किया गया है.
गौरतलब है कि सपा के इस ऐलान से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए ‘अहिल्याबाई योजना’ के तहत मुफ्त बस सफर और छात्रों को 25 लाख मुफ्त लैपटॉप बांटने का फैसला लिया था. इसके जवाब में सपा ने भी महिलाओं और छात्राओं के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी है.
डिंपल यादव ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है. उन्होंने बताया कि ‘पीडीए’ (PDA) शब्द में ‘ए’ (A) का मतलब ‘आधी आबादी’ यानी महिलाएं हैं. सपा सरकार बनने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाएगा.
इस योजना के जरिए समाजवादी पार्टी की कोशिश उत्तरप्रदेश की आधी आबादी को चुनाव से पहले लुभाना है. वहीं इससे पहले योगी सरकार ने भी ‘अहिल्याबाई योजना’ के तहत उत्तरप्रदेश की महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया है. उत्तरप्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में देखना होगा की आखिरकार किसके वादे ज्यादा असर करेंगे.
Karwa Chauth Astrology: करवा चौथ पर पांच ग्रहों की वक्री स्थिति बनने की ज्योतिषीय मान्यता…
Delhi Cruise Ride: अगर आपको क्रूज की सवारी पसंद है, तो अब दिल्ली से बाहर…
Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…
Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…
Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…