Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Chunav 2027: मुफ्त लैपटॉप, 40 हजार रुपये और 33% आरक्षण, अखिलेश यादव ने महिलाओं से किए 10 बड़े वादे; जानिए क्या है ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’

UP Chunav 2027: मुफ्त लैपटॉप, 40 हजार रुपये और 33% आरक्षण, अखिलेश यादव ने महिलाओं से किए 10 बड़े वादे; जानिए क्या है ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’

Stree Samman Samriddhi Yojana | Samajwadi Party Manifesto: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' का ऐलान किया है. इसके तहत महिलाओं को 40 हजार की मदद, मुफ्त लैपटॉप और 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी भी मिलेगी.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-26 16:21:09

Mobile Ads 1x1

चुनाव से ठीक सात महीने पहले यूपी की राजनीति में हलचल तेज है. पक्ष-विपक्ष दोनों ही उत्तरप्रदेश की जनता को लुभाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने महिलाओं के लिए एक बड़े योजना की घोषणा की है. सपा ने इस नई योजना का नाम ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ रखा है. जिसके तहत महिलाओं को बड़ी राहत पहुंचाने का वादा किया गया है.

गौरतलब है कि सपा के इस ऐलान से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए ‘अहिल्याबाई योजना’ के तहत मुफ्त बस सफर और छात्रों को 25 लाख मुफ्त लैपटॉप बांटने का फैसला लिया था. इसके जवाब में सपा ने भी महिलाओं और छात्राओं के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी है.

‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ की मुख्य बातें

डिंपल यादव ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है. उन्होंने बताया कि ‘पीडीए’ (PDA) शब्द में ‘ए’ (A) का मतलब ‘आधी आबादी’ यानी महिलाएं हैं. सपा सरकार बनने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाएगा.

योजना के तहत मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं:

  • आर्थिक सहायता: गरीब परिवार की महिलाओं को शुरुआत में 40,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी. इस राशि को हर साल बढ़ाया जाएगा.
  • मुफ्त लैपटॉप और छूट: 12वीं पास करने वाली हर छात्रा को मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा.
  • पढ़ाई में छूट: सरकारी स्कूलों में लड़कियों की पूरी फीस माफ होगी, जबकि प्राइवेट स्कूलों में फीस आधी की जाएगी.
  • निःशुल्क बस सेवा: पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए सरकारी बस यात्रा बिल्कुल मुफ्त होगी.
  • घर और सम्मान: हर विधवा और बेघर महिला को सरकार की तरफ से पक्का मकान दिया जाएगा. साथ ही, बेसहारा महिलाओं के अंतिम संस्कार का पूरा खर्च सरकार उठाएगी.
  • छुट्टी का प्रावधान: कामकाजी महिलाओं के लिए हर महीने कम से कम दो दिन की कैजुअल लीव (आकस्मिक अवकाश) का नियम बनाया जाएगा.
  • शिक्षा का विस्तार: राज्य के हर तहसील में एक पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कॉलेज और हर जिले में एक यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी. इसके अलावा, बंद पड़े 26,000 से अधिक सरकारी स्कूलों को दोबारा शुरू किया जाएगा.

इस योजना के जरिए समाजवादी पार्टी की कोशिश उत्तरप्रदेश की आधी आबादी को चुनाव से पहले लुभाना है. वहीं इससे पहले योगी सरकार ने भी ‘अहिल्याबाई योजना’ के तहत उत्तरप्रदेश की महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया है. उत्तरप्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में देखना होगा की आखिरकार किसके वादे ज्यादा असर करेंगे.

MORE NEWS