<
Categories: देश

‘रुको जरा…’ राहुल गांधी के ‘Smash Patriarchy’ पोस्ट पर कंगना का पलटवार, पुराने बिल और केस गिनाकर दिया जवाब

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: बीते कुछ दिनों सं कंगना रनौत फायर मोड में हैं. वे हर मुद्दे पर बेबाकी से आवाज उठाती हैं. हाल ही में राहुल गांधी ने कृति सेनन के राखी वाले ऐड पर उन्हें सपोर्ट करते हुए 'स्मैश द पैट्रियार्की' लिखा, जिस पर उन्होंने कुछ मुद्दे शेयर किए हैं.

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi Statement: हाल ही में कृति सेनन के राखी वाले ऐड को लेकर काफी विवाद हुआ. दर्शकों ने राखी के मौके पर उनके कपड़ों को लेकर सवाल उठाया. कंगना रनौत ने इस पल निशाना साधते हुए इसे घिनौना कहा. वहीं राहुल गांधी ने कृति सेनन का सपोर्ट किया. उन्होंने कृति सेनन की स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा,  वो क्या पहनती है, कहां जाती है और क्या करती है, ये उसका उसकी मर्जी है. महिलाओं की आजादी को लेकर उन्हें ट्रोल करना बंद करो. इस पर उन्होंने #smashpatriarchy टैग किया.

स्मैश द पैट्रियार्की पर कंगना ने दिया जवाब

अब इसी पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट को बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट @bjp4india से शेयर किया गया है. इस पोस्ट में दो टून दिखाए गए हैं. इसमें एक लड़का और एक लड़की है. 

Kangana Ranaut targeted Rahul Gandhi On Smash The Patriarchy Statement

बीजेपी ने शेयर किया पोस्ट

राहुल गांधी के ‘स्मैश द पैट्रियार्की’ कमेंट पर जवाब दिया गया, ‘ब्रो वेट, भारत माता की जय, शुरू करते हैं.’ दूसरी स्लाइड में व्यक्ति कहता है ‘ब्रेक द केज’ यानी पिंजरा तोड़ो, इस पर शाह बानो मामले का जिक्र होता है. तीसरी स्लाइड में जवाब है शाह बानो पूरी तरह से वोट बैंक पॉलिटिक्स थी, उसे छोड़ो और पितृसत्ता को खत्म करो. इस पर लड़की ट्रिपल तलाक का जिक्र करती है.

चौथी स्लाइड में फिर वही बात कि वो पूरी तरह से वोट बैंक पॉलिटिक्स थी, उसे छोड़ो और पितृसत्ता को खत्म करो. इस पर लड़की कहती है, ‘लेकिन आपकी पार्टी ने तो महिला रिजर्वेशन के खिलाफ में वोट किया था.’ इसके बाद अगली स्लाइड में कोई जवाब नहीं होता. लड़की कहती है कि कर्नाटक कैबिनेट में आपके 33 मंत्री हैं लेकिन एक भी महिला नहीं है. इस पर उसे अंधभक्त कह दिया जाता है. कंगना रनौत ने इस पूरी स्टोरी को शेयर किया है.

बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

बीजेपी की तरफ से शेयर किए गए इस पोस्ट में राहुल गांधी के बयान के जरिए एक सीरीज दिखाई गई, जिसमें बीजेपी ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए. इस सीरीज में महिला आरक्षण बिल से लेकर ट्रिपल तलाक तक का मुद्दा उठाया गया है. साथ ही कर्नाटक विधानसभा में 33 मंत्री होने और एक भी महिला न होने को लेकर भी सवाल उठाया गया है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 08:35:18 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST