UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं. समाजवादी पार्टी ने मास्टरप्लान तैयार कर लिया है. सपा ने 75 जिलों के लिए अलग 75 घोषणापत्र जारी करने का फैसला किया है.
अखिलेश यादव
UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी अपने संगठन और सरकार के कामकाज के जरिए चुनावी जमीन मजबूत करने में लगी हुई है. वहीं समाजवादी पार्टी भी अपनी रणनीति को नए तरीके से जमीनी स्तर पर उतारने को तैयार है. हाल ही में आई जानकारी के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार चुनावी घोषणापत्र को लेकर ऐसा प्रयोग करने की तैयारी की है, जिसका सीधा फोकस स्थानीय मुद्दों और जिले की जरूरतों पर होगा.
अखिलेश यादव की योजना है कि इस बार समाजवादी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश के लिए सिर्फ एक घोषणापत्र जारी नहीं करेगी बल्कि उसकी जगह हर जिले के लिए अलग घोषणा पत्र तैयार किया जा सकता है. इस तरह से उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं और 75 अलग घोषणापत्र जारी किए जा सकते हैं. इस रणनीति के पीछे तर्क दिया गया है कि यूपी के हर हिस्से की समस्याएं एक जैसी नहीं हैं. नोएडा और बांदा की अपनी अलग-अलग जरूरतें हैं. दोनों की जरूरतों में बड़ा अंतर है.
कहीं रोजगार का मुद्दा है, तो कहीं इंडस्ट्री बड़ा मुद्दा है. कहीं पर सड़क की समस्या है, तो कहीं पर सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा बड़ा मुद्दा है. ऐसे में समाजवादी पार्टी स्थानीय जरूरतों को चुनावी वादों से जोड़ने की कोशिश कर रही है. वहीं जिला संगठन से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र की पांच बड़ी समस्याओं की पहचानें. इसके अलावा अधूरे या रुके हुए प्रोजेक्ट, रोजगार की संभावनाएं और स्थानीय लोगों की प्रमुख मांगों की जानकारी जुटाएं. इनमें शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार-उद्योग, किसान-कारीगर, बुनियादी ढांचा और पर्यटन जैसे मुद्दे ध्यान में रखने को कहा गया है.
सपा ने अपनी रणनीति में युवा और खासकर जेन-जी वोटरों पर खास फोकस रखा है. इसके लिए जिला स्तर पर युवाओं की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़ा डेटा जुटाने की तैयारी की जा रही है. उनसे पेपर लीक और सरकारी भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. साथ ही साथ गिग वर्कर्स, BPO कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए योजनाओं को भी स्थानीय घोषणापत्र में जगह दी जा सकती है.
सपा नेताओं का कहना है कि पार्टी की योजना सिर्फ समस्याएं गिनाने की नहीं बल्कि उनका समाधान करने की है. स्थानीय मुद्दों को रोजगार और विकास से जोड़ने की तैयारी है. उदाहरण के लिए मान लीजिए कि अगर किसी राज्य में पुल बनना है, तो उसे बनाने के लिए रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रस्ताव रखा जाए. साथ ही वहां पर ज्यादा से ज्यादा काम स्थानीय लोगों को दिया जाए. इसी तरह से पारंपरिक उद्योगों को बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है. कन्नौज के इत्र, अलीगढ़ के ताले, मुरादाबाद के पीतल और फिरोजाबाद के कांच जैसे पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अलग योजनाएं लाई जा सकती हैं.
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…