<

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 300 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म; जानें विदेशों में कितनी की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी 'हनुमान अंश' ने अपने 39वें दिन यानी छठे सोमवार को भारत में 9,198 शोज से करीब 8.25 करोड़ रुपये नेट की कमाई की.

Hanuman Ansh Box Office Collection: आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अब अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. फिल्म अब अन्य बड़ी रिलीज को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म हाल ही में अपने छठे हफ्ते में पहुंच गई है. वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली. हालांकि, इसके बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बनी हुई है. ताजा ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 300 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के करीब पहुंच रही है.

‘हनुमान अंश’ डे 39 इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने अपने 39वें दिन यानी छठे सोमवार को भारत में 9,198 शोज से करीब 8.25 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. शनिवार के 22.50 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 63.3 फीसदी की गिरावट आई.

इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 222.88 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 263.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘हनुमान अंश’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विदेशी बाजार में भी फिल्म की कमाई जारी है. सोमवार को ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये जोड़े. 39वें दिन की कमाई के बाद विदेशों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये हो गया है.इस तरह 39 दिनों के सिनेमाघर सफर के बाद ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 279.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अब फिल्म 300 करोड़ रुपये के आंकड़े से महज कुछ दूरी पर है.

‘हनुमान अंश’ वीक और डे-वाइज कलेक्शन

फिल्म ने पहले पांच हफ्तों में कुल मिलाकर लगातार अपनी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की. इसका वीक और डे-वाइज कलेक्शन इस तरह है:

  • पहला हफ्ता: 1.08 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता: 0.40 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता: 10.40 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता: 61.00 करोड़ रुपये
  • पांचवां हफ्ता: 90.25 करोड़ रुपये
  • डे 36 (छठा शुक्रवार): 10.50 करोड़ रुपये
  • डे 37 (छठा शनिवार): 18.50 करोड़ रुपये
  • डे 38 (छठा रविवार): 22.50 करोड़ रुपये
  • डे 39 (छठा सोमवार): 8.25 करोड़ रुपये

छठे सोमवार ‘हनुमान अंश’ की ऑक्यूपेंसी

छठे सोमवार यानी 39वें दिन फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 26.04 फीसदी रही. सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 16.85 फीसदी दर्ज की गई. दोपहर के शोज में यह बढ़कर 27.54 फीसदी हो गई.शाम के शोज में दर्शकों की संख्या और बढ़ी और ऑक्यूपेंसी 30.54 फीसदी तक पहुंच गई. वहीं, रात के शोज में मामूली गिरावट के साथ 29.23 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Nana Patekar death: नाना पाटेकर के निधन से हिले सलमान खान, टाला मुंबई का बड़ा इवेंट, इस फिल्म में किया था साथ काम

Nana Patekar death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन से…

Last Updated: October 8, 2026 21:25:50 IST

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST