UP Crime: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निषादनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. घर से कुछ दूरी पर धारदार हथियार से वार करके उसकी हत्या की गई थी.
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया कत्ल
UP Crime: रात का सन्नाटा था. घर में सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था लेकिन कुछ ही देर में एक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया. 30 वर्षीय हरेंद्र घर से कुछ दूरी पर खेत की ओर जाने वाले रास्ते पर मृत मिला. उसके गले और सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे. सुबह शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. शुरुआत में मामला रहस्यमय लग रहा था लेकिन पुलिस की जांच में जो बातें सामने आईं, उन्होंने रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए.
मामला लखीमपुर निषादनगर घोला गांव का है. पुलिस के मुताबिक, हरेंद्र की पत्नी अनीता देवी के गांव के ही गुरजीत सिंह से कथित संबंध थे. परिवार ने दोनों पर हत्या का शक जताया था. हरेंद्र के पिता पन्नालाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात गुरजीत उनके घर आया था. उसकी आहट सुनकर हरेंद्र की नजर उस पर पड़ गई. इसके बाद गुरजीत वहां से चला गया.
पन्नालाल के अनुसार, गुरजीत के जाने के कुछ देर बाद अनीता भी घर से बाहर निकल गई. इस पर हरेंद्र को शक हुआ और वह लोहे का पाइप लेकर उसके पीछे चला गया. देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे. सुबह होने पर भी हरेंद्र का कोई पता नहीं चला. जब गुरजीत से फोन पर संपर्क किया गया तो उसने हरेंद्र के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया. इसी बीच ग्रामीणों को खेत की ओर जाने वाले रास्ते पर हरेंद्र का शव पड़ा मिला. उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
परिजनों के आरोपों और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने अनीता से पूछताछ की. मामले की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर अनीता देवी और गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों भागने की फिराक में थे। उन्हें बहादुर नगर तिराहे के पास से पकड़ा गया.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका, लोहे का पाइप और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के मुताबिक, पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं की जांच की. गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.
ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: महाराष्ट्र में कार और कंटेनर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 18 साल के युवक की मौत; देखें खौफनाक मंजर
Watch Video: भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने अपने बुरे समय के बारे में खुलकर बात…
Delhi News: चेन्नई में IT कंपनी में काम करने वाला 28 वर्षीय अभिनव इन्फ्लुएंसर से…
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इमाम एक लड़की का निकाह पढ़ाने पहुंचे थे…
Silver Price Today 21 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, चांदी की कीमत बढ़कर 1,49,590 रुपये…
India vs New Zealand Test: केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में WTC…
Gold Price Today 21 November 2026: Bullions.co.in के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर…