<
Categories: दिल्ली

यूट्यूबर से मिलने चेन्नई से दिल्ली आया युवक, घर में घुसने पर हुई पिटाई; 7 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Delhi News: चेन्नई में IT कंपनी में काम करने वाला 28 वर्षीय अभिनव इन्फ्लुएंसर से मिलने दिल्ली आया. वो इंफ्लुएंसर के घर में घुसा और उसके साथथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था.

Delhi News: सोशल मीडिया पर किसी के वीडियो देखना और उसे पसंद करना एक युवक को दिल्ली तक खींच लाया. चेन्नई में IT कंपनी में काम करने वाला 28 वर्षीय अभिनव एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचा था लेकिन यहां उसका सामना ऐसे घटनाक्रम से हुआ, जिसका अंत बेहद दर्दनाक रहा. आरोप है कि इन्फ्लुएंसर के घर में घुसने के बाद परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा. गंभीर चोटों के चलते सात दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

मामला पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, अभिनव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला था और चेन्नई की एक IT कंपनी में नौकरी करता था. वह सोशल मीडिया के जरिए एक महिला इन्फ्लुएंसर के संपर्क में आया था. बताया जा रहा है कि वह नियमित रूप से उसके वीडियो देखता और लाइक करता था. पुलिस को आशंका है कि युवक का इन्फ्लुएंसर के प्रति एकतरफा लगाव था.

शादी की खबर सुनकर आया था दिल्ली

जांच में सामने आया है कि अभिनव को जब पता चला कि इन्फ्लुएंसर की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाली है, तो वह चेन्नई से दिल्ली आ गया. पुलिस के अनुसार, वह इससे पहले भी करीब दो-तीन महीने पहले इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचा था. उस समय उसने खुद को इन्फ्लुएंसर के भाई का दोस्त बताया था.

चोर समझकर पकड़ा और फिर की मारपीट

घटना 7 नवंबर की रात करीब नौ बजे की है. आरोप है कि अभिनव इन्फ्लुएंसर के घर में घुस गया. उसे देखकर परिवार के सदस्य और एक पड़ोसी घबरा गए. उन्हें लगा कि घर में कोई चोर घुस आया है. इसके बाद परिवार और पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान अभिनव को गंभीर अंदरूनी और बाहरी चोटें आईं.

14 नवंबर को हुई मौत

घायल अभिनव को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया. बाद में दूसरे अस्पताल में उसका इलाज चला लेकिन 14 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में इन्फ्लुएंसर के 64 वर्षीय पिता और उनके 34 वर्षीय किरायेदार को गिरफ्तार किया है. दोनों न्यायिक हिरासत में हैं.

ये भी पढ़ें: UP Crime: साली से थे अवैध संबंध, फिर दूसरी लड़की से तय हुई शादी… विरोध करने पर कर दी हत्या!

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

UP Crime: आधी रात घर से निकली पत्नी, पीछे-पीछे पाइप लेकर पहुंचा पति; सुबह खेत के रास्ते पर मिली लाश

UP Crime: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निषादनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी…

Last Updated: November 21, 2026 11:26:31 IST

Watch Video: ड्रेसिंग रूम विवाद पर छलका सरफराज खान का दर्द, गौतम गंभीर ने किया था फोन

Watch Video: भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने अपने बुरे समय के बारे में खुलकर बात…

Last Updated: November 21, 2026 11:06:50 IST

नेमप्लेट पर ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ देखकर भड़के इमाम? निकाह पढ़ाने से किया इनकार, पहुंचा जेल

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इमाम एक लड़की का निकाह पढ़ाने पहुंचे थे…

Last Updated: November 21, 2026 09:42:01 IST

Silver Price Today 21 November 2026: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! एक बार फिर धड़ाम हुए दाम; जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 21 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, चांदी की कीमत बढ़कर 1,49,590 रुपये…

Last Updated: November 21, 2026 09:22:24 IST

WTC में राहुल का बड़ा धमाका, 1000 रन पूरे, पांचवें भारतीय बने, यशस्वी का रिकॉर्ड अब भी दूर

India vs New Zealand Test: केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में WTC…

Last Updated: November 21, 2026 09:20:19 IST

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में मचा हाहाकार, हजारों रुपये हुआ सस्ता; खरीदने से पहले चेक करें नया भाव

Gold Price Today 21 November 2026: Bullions.co.in के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर…

Last Updated: November 21, 2026 09:16:00 IST