<

14 दिनों तक दरिंदों ने नोंचा, फिर ‘जिस्मफरोशी’ के धंधे में धकेला, 13 साल की बच्ची की कहानी जान कांप उठेगी रूह

UP Crime News: यूपी के बस्ती में एक 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। उसके बाद मासूम को वैश्यावृत्ति में धकेला गया। मामला जान उड़ेंगे होश।

UP Gangrape: उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कक्षा 6 की छात्रा 13 साल की बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत की गई है कि सबके रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल कुछ हैवानों ने नाबालिग छात्रा को उसके स्कूल से उठा लिया। जिसके बाद कई दिनों तक उस मासूम को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंगरेप भी किया। वहीं जब दरिंदों का इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने नाबालिग छात्रा को वेश्यावृत्ति में भी धकेलने की पूरी कोशिश की। लेकिन काफी दर्द सहने के बाद छात्रा दरिंदों के चंगुल से बच निकली। घर पहुंचकर जब मासूम ने आपबीती बताई तो सुनकर हर कोई हैरान था और परिजनों में अलग ही आक्रोश था।

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दरिंदे

इस वारदात के बाद परिजनों ने मामला दर्ज कराया। जैसे ही पूरी घटना की जानकारी मिली वैसे ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्क्त के बाद भी जब आरोपी नहीं मिले तो पुलिस ने आरोपियों पर 25-25 हज़ार का इनाम भी घोषित कर दिया। लगातार जांच करने के बाद सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस को मुखबिर से इस बात की खबर मिली कि घटना में शामिल दो आरोपी किसी गांव में छिपे हुए हैं और कहीं भागने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ में आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जानिए पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से सामने आया है, जहां छठी कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची को 25 अगस्त को स्कूल के बाहर से अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। बच्ची के मुताबिक, सीमा नाम की एक महिला ने उसे किसी बहाने से स्कूल से बाहर बुलाया। पीड़िता ने बताया कि मैं उसके कहने पर आई थी। जैसे ही मैं बाहर आई, वो मुझे एक ट्रक के पास ले गई, जहां ट्रक ड्राइवर ने मुझे जबरन ट्रक में बैठा लिया और 8 लोगों ने मुझे सुनसान जगह पर ले जाकर मेरे साथ गैंगरेप किया।

Heena Khan

Recent Posts

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST