UP Ka Mausam 15 April 2026: पूरा उत्तर प्रदेश गर्मी और तेज धूप की चपेट में आ गया है. पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक में बुधवार (14 अप्रैल, 2026) को करोड़ों लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ा. पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने या फिर करीब-करीब खत्म होने के बाद यूपी में भी राहत का दौर खत्म और मुसीबत का वक्त शुरू हो गया है. गर्मी का यह दौर वीकेंड तक यही रहेगा. इसका मतलब शुक्रवार तक गर्मी और तेज धूप लोगों की परेशानी में इजाफा करेगी.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (indian Meteorological Department) के लखनऊ केंद्र के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान भी पूरी तरह साफ रहने वाला है. किसी भी तरह की बारिश, आंधी या प्राकृतिक बदलाव संभावना नहीं होने के चलते IMD की ओर से उत्तर प्रदेश के लिए ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया है. IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूरे यूपी में 15 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इसके चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार ही रहेगा. कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है.
कई जिलों में अधिक पड़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार (15 अप्रैल, 2026 को पूरे प्रदेश में गर्मी अधिक रहेगी. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन दोपहर बाद यानी दिन में हीटवेव (Heatwave) अपना बुरा असर दिखाएगी. इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग की ओर से लोगों को चेतावनी दी गई है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच भीषण गर्मी पड़ेगी. इस दौरान जरूरी नहीं हो तो लोग घरों से नहीं निकलें वरना लू की चपेट में आ सकते हैं.
लखनऊ में पारा जाएगा 40 डिग्री के करीब
IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और नोएडा, सहारनपुर, हापुड़, हाथरस, हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद में भीषण गर्मी पड़ेगी. यहां पर लू चलने का भी अलर्ट जारी है या फिर गर्म हवाएं चलेंगी. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा प्रयागराज, जौनपुर, कानपुर, वाराणसी,गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और झांसी में भी गर्मी परेशान करेगी. यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर यानी 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.