Balrampur Ganesh Visarjan DJ Death: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में गणेश विसर्जन के दौरान तेज डीजे बज रहा था. तेज आवाज के कारण एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने डीजे मालिक और ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है.
बच्ची की मौत के बाद डीजे का मालिक और ऑपरेटर गिरफ्तार
UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बज रहे तेज DJ को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. जुलूस में तेज संगीत के बीच स्कूल में पढ़ रही 7 साल की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसकी मौत हो गई. कहा जा रहा है कि उसे स्कूल में बैठे-बैठे ही अचानक तीन बार हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने बुधवार को DJ सिस्टम के मालिक और ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया. घटना के दौरान पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर एक चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया गया है. वहीं एक इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्ची की पहचान वैष्णवी के रूप में हुई है. वह बलरामपुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा थी. सोमवार, 21 सितंबर की सुबह करीब 10:58 बजे वह स्कूल की कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रही थी. स्कूल प्रबंधन के अनुसार, उस समय बच्ची बिल्कुल सामान्य नजर आ रही थी. अचानक वह अपनी सीट से नीचे गिर गई. बताया गया कि कुछ देर के लिए उसकी हालत संभली लेकिन इसके बाद वह दोबारा गिर गई. शिक्षकों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Balrampur: A student of Divine Public School fell ill amid high-volume DJ music during a Ganesh Visarjan procession and later died while undergoing treatment. The incident has left the family and entire area in mourning. pic.twitter.com/S4GLnRbyAR
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 22, 2026
बच्ची की टीचर इकरा खान ने पुलिस को बताया कि जुलूस में बज रहे तेज DJ संगीत की वजह से क्लासरूम के अंदर तक कंपन महसूस हो रहा था. हालांकि, बच्ची की मौत की वजह को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा. बलरामपुर के एडिशनल एसपी विशाल पांडे के मुताबिक, स्कूल मैनेजर आशीष कुमार उपाध्याय की शिकायत पर बुधवार को कोतवाली नगर थाने में FIR दर्ज की गई.
पुलिस ने बालाजी हाई-टेक DJ के मालिक चंद्र प्रकाश वर्मा और ऑपरेटर रामपाल सैनी को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही पर मेवालाल चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, कोतवाली नगर इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा को भी पुलिस की कथित लापरवाही के मामले में कारण बताओ नोटिस दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: ओडिशा में जमुई जैसा कांड, पहले रास्ता रोका, फिर कपल से मारपीट और वीडियो वायरल! 3 आरोपी गिरफ्तार
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…
Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…
Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…
Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…
UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है.…