Odisha Viral Video: हाल ही में बिहार के जमुई से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. एक नाबालिग लड़का और लड़की घूमकर वापस आ रहे थे, जहां दबंगों ने उन्हें घेर लिया और परेशान किया. इस वीडियो को जिसने देखा, वही हैरान रह गया. वहीं अब जमुई के बाद ओडिशा के ढेंकणाल से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां कपिलाश मंदिर से लौट रहे एक युवा कपल को कथित तौर पर कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया.
उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
कपिलाश मंदिर से लौट रहा था कपल
जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को कटक इलाके से आए चार लोग कपिलाश मंदिर में दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान देवगांव-टंगी रोड पर भानरागड़ा के पास कथित तौर पर कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें रोक लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद कुछ देर के लिए मामला शांत हुआ लेकिन आरोप है कि आगे बढ़ने के बाद युवकों ने उन्हें दोबारा रोक लिया.
After the Bihar horror, another disturbing incident has emerged from Odisha.
A young couple was abused, assaulted and attacked by miscreants in Dhenkanal district. Such incidents raise serious concerns about women’s safety and law and order in the State. pic.twitter.com/Dzqnh1obN6
— Dr. Lopamudra Baxipatra (@LopaBaxipatra) September 23, 2026
हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही युवती
घटना के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है. वहीं युवती आसपास मौजूद लोगों से उन्हें छोड़ने की अपील करती नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तेजी से तूल पकड़ लिया. पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की.
तीन आरोपी गिरफ्तार
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. ढेंकणाल के एसपी अभिनव सोनकर ने मामले का संज्ञान लिया. गंडिया पुलिस स्टेशन में ज़ीरो एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद उसे रेगुलर केस में बदलकर तीन आरोपियों सरोज नायक, समीर नायक और संग्राम रथ समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया.
ये भी पढ़ें: जमुई के बाद समस्तीपुर में भी बड़ा कांड! फिर तार-तार हुई लड़की की इज्जत; हाथ मरोड़कर दी गाली और…