Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बलरामपुर में तेज DJ के बीच 7 साल की बच्ची की मौत, डीजे मालिक-ऑपरेटर गिरफ्तार, चौकी प्रभारी सस्पेंड

बलरामपुर में तेज DJ के बीच 7 साल की बच्ची की मौत, डीजे मालिक-ऑपरेटर गिरफ्तार, चौकी प्रभारी सस्पेंड

Balrampur Ganesh Visarjan DJ Death: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में गणेश विसर्जन के दौरान तेज डीजे बज रहा था. तेज आवाज के कारण एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने डीजे मालिक और ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-25 13:14:14

Mobile Ads 1x1

UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बज रहे तेज DJ को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. जुलूस में तेज संगीत के बीच स्कूल में पढ़ रही 7 साल की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसकी मौत हो गई. कहा जा रहा है कि उसे स्कूल में बैठे-बैठे ही अचानक तीन बार हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने बुधवार को DJ सिस्टम के मालिक और ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया. घटना के दौरान पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर एक चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया गया है. वहीं एक इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

21 सितंबर को हुई घटना

पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्ची की पहचान वैष्णवी के रूप में हुई है. वह बलरामपुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा थी. सोमवार, 21 सितंबर की सुबह करीब 10:58 बजे वह स्कूल की कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रही थी. स्कूल प्रबंधन के अनुसार, उस समय बच्ची बिल्कुल सामान्य नजर आ रही थी. अचानक वह अपनी सीट से नीचे गिर गई. बताया गया कि कुछ देर के लिए उसकी हालत संभली लेकिन इसके बाद वह दोबारा गिर गई. शिक्षकों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

टीचर ने क्या बताया?

बच्ची की टीचर इकरा खान ने पुलिस को बताया कि जुलूस में बज रहे तेज DJ संगीत की वजह से क्लासरूम के अंदर तक कंपन महसूस हो रहा था. हालांकि, बच्ची की मौत की वजह को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा. बलरामपुर के एडिशनल एसपी विशाल पांडे के मुताबिक, स्कूल मैनेजर आशीष कुमार उपाध्याय की शिकायत पर बुधवार को कोतवाली नगर थाने में FIR दर्ज की गई.

दो गिरफ्तार, पुलिसकर्मी सस्पेंड

पुलिस ने बालाजी हाई-टेक DJ के मालिक चंद्र प्रकाश वर्मा और ऑपरेटर रामपाल सैनी को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही पर मेवालाल चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, कोतवाली नगर इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा को भी पुलिस की कथित लापरवाही के मामले में कारण बताओ नोटिस दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: ओडिशा में जमुई जैसा कांड, पहले रास्ता रोका, फिर कपल से मारपीट और वीडियो वायरल! 3 आरोपी गिरफ्तार

MORE NEWS