UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दुकानदार ने ऑफर निकाला कि रात 11:59 बजे से 16 मिनट के लिए कपड़ो पर ऑफर है. दुकान का जो कपड़ा आपको पसंद आए, उसे 16 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस ऑफर के कारण उन्हें जेल जाना पड़ गया.
कानपुर में कपड़ों पर ऑफर के बाद भगदड़ वीडियो वायरल
UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने होजरी दुकान मालिक सलमान आलम और उसके भाई रईस आलम को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की आधी रात को दुकानदार ने 11:59 बजे से 16 मिनट के लिए कपड़ों की सेल केवल 16 रुपये में लगाई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो को देखकर रात में लगभग तीन-चार हजार लोग दुकान पर पहुंच गए. इसके कारण वहां पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए.
पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली, तो टीम वहां पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां पटककर स्थिति को कंट्रोल में किया और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उसने बिना पुलिस से अनुमति लिए इतनी भीड़ जुटाकर समस्या पैदा करने की कोशिश की.
UP: Raiis Alam has a garment shop in Kanpur. Yesterday, in the joy of his birthday, he offered “every item for 16 rupees” for 16 minutes. The crowd went wild
Later Police came to disperse the crowd😭💀 pic.twitter.com/ld6ywg7BR6
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 16, 2026
कानपुर के अनवरगंज क्षेत्र के आलम मार्केट में रईस आलम होजरी के कपड़ों की दुकान चलाता है. 15 अगस्त को रईस के बेटे का जन्मदिन था. इसके कारण उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें बताया गया कि रात 11:59 बजे से मिनट के लिए दुकान पर आने वाले ग्राहकों को केवल रुपए में कपड़े मिले हैं. इस दौरान जिसे जो भी कपड़ा पसंद आता, वो रुपये में खरीद सकता है. इसका एलान किया गया. ये वीडियो देखते-देखते सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.
रात 11:59 बजे दुकान के आगे भारी भीड़ लग गई. इसी दौरान अचानक से भगदड़ मच गई. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों पर डंडे चलाए और वहां से लोगों को भगाया. इस दौरान लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. वहीं स्थिति बिगड़ती देख दुकानदार रईस आलम दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया. इसके बाद रविवार को पुलिस ने दुकान मालिक सलमान आलम और उसके भाई रईस आलम के खिलाफ FIR दर्ज की और दोनों को ढूंढकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…