Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP News: कानपुर में 16 रुपये में कपड़ों का ऑफर देना पड़ा भारी, दुकानदार को उठा ले गई पुलिस

UP News: कानपुर में 16 रुपये में कपड़ों का ऑफर देना पड़ा भारी, दुकानदार को उठा ले गई पुलिस

UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दुकानदार ने ऑफर निकाला कि रात 11:59 बजे से 16 मिनट के लिए कपड़ो पर ऑफर है. दुकान का जो कपड़ा आपको पसंद आए, उसे 16 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस ऑफर के कारण उन्हें जेल जाना पड़ गया.

Written By:
Last Updated: August 17, 2026 13:27:31 IST

Mobile Ads 1x1

UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने होजरी दुकान मालिक सलमान आलम और उसके भाई रईस आलम को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की आधी रात को दुकानदार ने 11:59 बजे से 16 मिनट के लिए कपड़ों की सेल केवल 16 रुपये में लगाई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो को देखकर रात में लगभग तीन-चार हजार लोग दुकान पर पहुंच गए. इसके कारण वहां पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए. 

पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली, तो टीम वहां पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां पटककर स्थिति को कंट्रोल में किया और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उसने बिना पुलिस से अनुमति लिए इतनी भीड़ जुटाकर समस्या पैदा करने की कोशिश की. 

जन्मदिन पर दिया था ऑफर

कानपुर के अनवरगंज क्षेत्र के आलम मार्केट में रईस आलम होजरी के कपड़ों की दुकान चलाता है. 15 अगस्त को रईस के बेटे का जन्मदिन था. इसके कारण उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें बताया गया कि रात 11:59 बजे से  मिनट के लिए दुकान पर आने वाले ग्राहकों को केवल रुपए में कपड़े मिले हैं. इस दौरान जिसे जो भी कपड़ा पसंद आता, वो रुपये में खरीद सकता है. इसका एलान किया गया. ये वीडियो देखते-देखते सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

रात 11:59 बजे दुकान के आगे भारी भीड़ लग गई. इसी दौरान अचानक से भगदड़ मच गई. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों पर डंडे चलाए और वहां से लोगों को भगाया. इस दौरान लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. वहीं स्थिति बिगड़ती देख दुकानदार रईस आलम दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया. इसके बाद रविवार को पुलिस ने दुकान मालिक सलमान आलम और उसके भाई रईस आलम के खिलाफ FIR दर्ज की और दोनों को ढूंढकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

MORE NEWS