UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक घर में छापेमारी की, जिसके बाद वहां पर जमीन में तीन नीले ड्रम गड़े हुए मिले, जिनमें करोड़ों रुपये छिपाए गए थे.
नीले ड्रम में मिले करोड़ों रुपये
UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि तीन ड्रम में रुपये भरे हुए हैं. कहा जा रहा है कि एक घर में नोटों से लबालब तीन ड्रम मिले. पुलिस नवाबगंज इलाके के बरईपुर गांव में राकेश यादव उर्फ महाकाल के पुश्तैनी मकान पर छापेमारी की. पुलिसस को इनपुट मिला था कि राकेश के घर में चोरी के रुपए जमीन में गाड़कर रखे गए हैं. पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने टीम गठित की.
बुधवार साम 6 बजे गंगानगर के डीसीपी सोनम कुमार और एडीसीपी पुष्कर वर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इससे पहले पुलिस ने पूरे गांव की बिजली कटवा दी. इसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया.
तलाश की दौरान जमीन में दबाकर रखे गए 3 नीले ड्रम मिले. इनके अंदर नोटों की गड्डियों को कपड़े से दबाकर रखा गया. पुलिस ने सभी तीनों ड्रमों को सील कर लिया. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए घर को भी सील कर दिया. पुलिस ने राकेश यादव और उसके भाई बबलू को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, ड्रम में 5 करोड़ से ज्यादा रुपये मिले हैं, यह रकम 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियों के रूप में तीन नीले ड्रमों में भरी गई थी. पुलिस को शक है कि ये चोरी के पैसे हैं.
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबाकर रखे थे करोड़ों रुपये, खुदाई में तीन ड्रम बरामद बरईपुर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखी गई करोड़ों रुपये की नकदी बरामद पुलिस ने घर में छापेमारी की और एक कमरे में खुदाई शुरू करायी https://t.co/CrUOAQuMek
— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) October 29, 2026
वहीं इस मामले में गांववालों का कहना है कि राकेश यादव कई साल पहले पुणे में अपने बहनोई और साले के साथ रहकर एक सर्राफा व्यापारी के घर में काम किया करता था. कोविड के दौरान वो अपने घर वापस आ गया. इसके बाद उसने कुछ ही महीनों में 22 बीघा जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. इसके बाद उसने 1 करोड़ से ज्यादा रुपये लगवाकर घर बनवाया. साथ ही उसने ट्रैक्टर, पिकअप और DJ खरीदा. इसके बाद वो वहां यहीं पर सीमेंट-सरिया का कारोबार करने लगा.
कुछ दिन पहले राकेश का पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था. इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. पुलिस टीम जांच करने आई, तो राकेश ने उनसे भी बहस की. इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो उन्हें शक हुआ और उसके खिलाफ जांच शुरू की गई और जांच के बाद पूरा मामला सामने आ गया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में धूम-3 जैसी लूट! बंदूक की नोक पर 2.3 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए चोर, प्लानिंग देख उड़ जाएंगे होश
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…
Kal Ka Rashifal 30 October 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल. मेष से मीन तक…
IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के लिए संजू…
Caught on Camera: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चौक बाजार से एक वीडियो सामने…
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: अखिल विश्व गायत्री परिवार के लिए वर्ष 2026 सौ वर्षों की साधना,…
CBSE Board Timetable 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट का इंतजार कर रहे…