Mumbai News: मुंबई के पास विरार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कमरे से तेज बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने वहां पहुंचकर जब घर का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए.
विरार में तीन बुजुर्ग भाई बहनों की फ्लैट में मिली लाश
Mumbai News: मुंबई के पास विरार से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्लोबल सिटी की एक इमारत में स्थित फ्लैट कई दिनों से बंद था. बाहर सन्नाटा था लेकिन जब वहां से तेज बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद जब पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया. अंदर एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों के शव पड़े थे.
यह मामला विरार पश्चिम के ग्लोबल सिटी इलाके का है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, फ्लैट कई दिनों से बंद था. जब वहां से तेज बदबू आने लगी, तो लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही बोलिंज पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट खुलवाया. अंदर 50 वर्षीय कुमार मनसुखलाल मेहता, 52 वर्षीय दीपेश मनसुखलाल मेहता और 48 वर्षीय खेवाना मनसुखलाल मेहता के शव मिले. तीनों की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है.
Virar, Maharashtra: Three siblings, two brothers and their sister, were found dead in a locked flat in Global City, Virar West. Police suspect suicide by poisoning. One of the deceased was reportedly suffering from cancer, and the family was facing financial difficulties. The investigation is underway
— IANS (@ians_india) October 29, 2026
पुलिस की शुरुआती जांच में परिवार के आर्थिक संकट से जूझने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित था. इसी वजह से पुलिस आर्थिक परेशानी और बीमारी से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है. शुरुआती स्तर पर सामूहिक आत्महत्या की आशंका भी जताई गई है.
इस मामले में एक और बात ने जांच को महत्वपूर्ण बना दिया है. पुलिस को जानकारी मिली है कि मौत से पहले भाई-बहनों में से किसी एक ने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड किया था. अब पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है. पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत (ADR) का मामला दर्ज किया है. घटनास्थल से मिले डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सामग्री को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में धूम-3 जैसी लूट! बंदूक की नोक पर 2.3 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए चोर, प्लानिंग देख उड़ जाएंगे होश
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…
Kal Ka Rashifal 30 October 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल. मेष से मीन तक…
IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के लिए संजू…
Caught on Camera: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चौक बाजार से एक वीडियो सामने…
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: अखिल विश्व गायत्री परिवार के लिए वर्ष 2026 सौ वर्षों की साधना,…
CBSE Board Timetable 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट का इंतजार कर रहे…