<

UP Police Bharti: यूपी कॉन्सटेबल भर्ती में क्या है उम्र सीमा और योग्यता, यहां जानें कितनी मिलेगी सैलरी

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 32 हजार से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन कि प्रकिया चल रही है, और अब सरकार नें अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल छूट देने का फैसला भी किया है.आइए जानते हैं, कॉन्स्टेबल भर्ती में क्या होती है योग्यता, कितनी मिलती है सैलरी सबकुछ ?.

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर काम करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 31 दिसंबर को कुल 32,679 यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. उम्मीदवार 31 जनवरी, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.

कांस्टेबल को कितनी मिलती है सैलरी ?

कांस्टेबल पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक मासिक सैलरी मिलेगी.

कितना है रजिस्ट्रेशन फीस?

आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस उम्मीदवारों की हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग है. जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये है, और SC और ST उम्मीदवारों के लिए यह 400 रुपये है.

क्या- क्या होनी चाहिए योग्यता ?

कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष है. आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं क्लास पास होना चाहिए. वहीं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी.

कैसे होता है चयन ?

यूपी पुलिस पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा, PET (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) और PST (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) जैसी दो परीक्षाओं के आधार पर होता है. लिखित परीक्षा में 300 अंकों के 150 मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे, जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, न्यूमेरिकल और मेंटल एबिलिटी, और मेंटल एप्टीट्यूड, इंटेलिजेंस कोशिएंट और रीजनिंग एबिलिटी शामिल होंगे. परीक्षा दो घंटे की होगी. इस परीक्षा में चुने गए उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:06:11 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…

Last Updated: October 23, 2026 10:21:54 IST

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर या पानी, सफाई के लिए क्या है बेहतर? जानें जरूरी बातें

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…

Last Updated: October 23, 2026 10:13:11 IST

Bigg Boss 20: अरे ये क्या हुआ? माही विज ने आम्रपाली दुबे को कह डाला ‘आलू का सैक’, फूट-फूटकर रो पड़ीं भोजपुरी क्वीन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…

Last Updated: October 23, 2026 09:50:14 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…

Last Updated: October 23, 2026 09:30:14 IST