<
Categories: मनोरंजन

मराठी फिल्म Dashavatar में क्या है खास? किसके अभिनय की हो रही तारीफ; क्यों मिली ऑस्कर 2026 में एंट्री

Dashavatar Enters Oscar 2026: मराठी फिल्म 'दशावतार' (Marathi Film Dashavatar) में दिलीप प्रभावलकर के दमदार अभिनय का खूब फायदा मिला. अब यह फिल्म ऑस्कर 2026 के लिए भी चुनी गई है.

Dashavatar Enters Oscar 2026: मराठी फिल्म ‘दशावतार‘ (Marathi Film Dashavatar) एक बड़ी और लंबी छलांग लगाते हुए ऑस्कर में जाने के लिए बेताब है. ऑस्कर अवॉर्ड 2026 के लिए 150 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में मराठी मूवी दशावतार का नाम भी शामिल हुआ है. सबकुछ ठीकठाक रहा इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘दशावतार‘ भारत का नाम रोशन कर सकती है. मराठी मूवी ‘दशावतार‘ की बात करें तो ये प्रचलित लोककथाओं पर आधारित है. एक बुजुर्ग ‘दशावतार‘ थिएटर में भगवान विष्णु के अवतारों का अभिनय करता है. वहीं किरदार निभाने वाले कलाकार की जिंदगी में ऐसा घुमाव आता है, जो एक रहस्यमी घटना की तरफ मुड़ जाती है.

98वें अकादमी पुरस्कार में मचा सकती है धमाल

यहां पर बता दें कि 98वां अकादमी पुरस्कार का आयोजन कुछ महीनों बाद होने जा रहा है. भारत की ओर से कई फिल्में शॉर्टलिस्ट हुई हैं, लेकिन चुनिंदा फिल्मों ने जगह बनाई है. कुछ फिल्में ही हैं, जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड पाया है. ताजा अपडेट यह है कि ऑस्कर अवॉर्ड 2026 के लिए 150 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में मराठी मूवी ‘दशावतार‘ का नाम भी शामिल हो रहा है.

कितना किया था कलेक्शन

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के साथ ही पहले दिन 50 लाख रुपये कमाए थे. लेकिन फिर दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला था.. फिल्म ने दूसरे दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन तो फिल्म ने धमाल ही मचा दिया. फिल्म ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद इसका कलेक्शन बढ़ा. दशावतार (2025) मराठी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने 28.47 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनी.

कब हुई थी रिलीज

सितंबर, 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को सुबोध खानोलकर ने डायरेक्ट किया है. दिलीप प्रभावलकर, भरत जाधव, अभिनव बेर्डे, प्रियदर्शनी इंदलकर, महेश मांजरेकर और सिद्धार्थ मेनन जैसे कलाकारों ने काम किया है. दिलीप प्रभावलकर को उनकी परफॉर्मेंस के लिए बहुत गया है. क्रिटिक्स ने भी उनके अभिनय की जमकर तारीफ की. 

किसने बनाई है फिल्म?

दशावतार मूवी दरअसल प्रोडेक्शन हाउस ओशियन फिल्म कंपनी ने बनाई बै. अभिनेता ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म ‘होमबाउंड‘ को इंडिया की तरफ से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर आने वाले ऑस्कर अवॉर्ड 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

कब आयोजित होंगे ऑस्कर अवॉर्ड 2026

मिली जानकारी के अनुसार, 98वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन रविवार (15 मार्च, 2026 को किया जाएगा. भारतीय एंट्री के तौर पर दशावतार और होमबाउंड पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यह फिल्म अन्य भारतीय भाषा की है, इसलिए भी इसको लेकर चर्चा हो रही है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST