<

UP School Timing : यूपी के कई जिलों में बदला गया स्कूलों के खुलने का टाइमिंग, फटाफट करें नोट; जान लें वजह भी

UP School Timing : बढ़ती ठंड और कोहरे के मद्देनजर यूपी में बुरा हाल हो गया है. इसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों में बदलाव कर दिया है.

UP School Timing :  दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है. कोहरे के शीतलहर ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है. इस बीच कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश में हालात धीरे-धीरे खराब हो रहे हैंं. कोहरे और बढ़ती ठंड के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन ने बड़ा और अहम फैसला लिया है. इसके तहत स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक, लखनऊ में अब स्कूल सुबह देर से यानी 9 बजे या उसके बाद खुलेंगे, इसके अनुसार स्कूल बंद होने का समय भी बढ़ा दिया गया है. इसका मकसद सुबह के घने कोहरे और जानलेवा ठंड से छात्र-छात्राओं को बचाया जा सके.

अब 9 बजे से खुलेंगे स्कूल

मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में तत्काल प्रभाव से स्कूल सुबह देर से 9 बजे या उसके बाद खुलेंगे. यह आदेश कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा. इस बीच जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे नए समय का पालन सुनिश्चित करें, जिससे छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत नहीं आए.

नहीं थमेगा ठंड का कहर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते पूरे उत्तर भारत में ठंड में तेजी से इजाफा होगा. उत्तर प्रदेश के बारे में IMD का पूर्वानुमान है कि ठंड और घने कोहरे का यह सितम फिलहाल थमने वाला नहीं है. IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरे के मद्देनजर लोग अपनी यात्रा संभालकर करें. खासतौर से सुबह और देर शाम के दौरान अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है.

लगातार गिर रहा तापमान

IMD के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिक ठंड पड़ रही है. गुरुवार (18 दिसंबर, 2025) को सुबह राजधानी लखनऊ समेतत उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनत और अधिकत तापमान में 5 से 10 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद ठंड में इजाफा होने से कंपकंपी भी बढ़ गई है. वहीं, कोहरे की स्थिति यह है कि इसके चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है. शहरों की तुलना में गांवों में हालात बदतर हैं. पिछले दिनों उन्नाव में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा कोहरे के चलते हुए. ऐसे में लोगों को कोहरे के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की नसीहत और हिदायत दी गई है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST