UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी, जो प्राइवेट स्कूल चलाती थीं, उनकी हत्या हो गई है. कहा जा रहा है कि ये हत्या किसी रंजिश के कारण की गई है.
सुल्तानपुर में पति-पत्नी की हत्या
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कादीपुर कोतवाली की कुंभी डडिया में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी टीचर पत्नी की हत्या कर दी गई. प्रिंसिपल कुंभी डडिया में शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे. वहीं उनकी पत्नी विनीता सिंह इससे पहले जिला पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी हैं. कहा जा रहा है कि फावड़े और कुल्हाड़ी से हमलाकर उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. सभी सबूतों को और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश सिंह कंपोजिट विद्यालय खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे. उनकी पत्नी विनीता सिंह पहले जिला पंचायत चुनाव लड़ चुकी हैं. वे वर्तमान में इंटर कॉलेज चलाती थीं. दोनों का एक 20 वर्षीय बेटा भी है, जो अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है.
कहा जा रहा है कि पति-पत्नी पर स्कूल में हहमला किया गया है. वहीं पति खुद को बचाने के लिए स्कूल परिसर से भागे, तो हमलावरों ने उन्हें लगभग 150 मीटर दूर तक दौड़ाकर मौत के घाट उतार दिया.
UP क़े सुल्तानपुर में सरकारी कम्पोजिट स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश सिंह और उनकी टीचर पत्नी विनीता सिंह का कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियारों से काटकर क़त्ल कर दिया गया। दोनों की लाशें उनक़े प्राइवेट स्कूल कैंपस में मिली। वे शिक्षक संघ क़े अध्यक्ष भी थे। निजी स्कूल चला रही विनीता ने… pic.twitter.com/pMNjNNmFgv
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) September 29, 2026
इस डबल मर्डर केस को लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि थाना कादीपुर क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में दो शव मिले हैं. ये शव एक महिला और एक पुरुष का है, जो रिश्ते में पति-पत्नी हैं. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. मृतकों की पहचान एक प्राइवेट स्कूल का संचालन करने वाली विनीता सिंह और उनके पति मुकेश सिंह के रूप में हुई है.
एसपी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी धारदार हथियार से दोनों की हत्या की गई है. मौके से एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की हैं, जो मामले की छानबीन कर रही हैं. हत्या के आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रही है.
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…
IND vs WI 2nd ODI Predicted Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे…
Jubin Nautiyal Baby Boy: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…