Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी, जो प्राइवेट स्कूल चलाती थीं, उनकी हत्या हो गई है. कहा जा रहा है कि ये हत्या किसी रंजिश के कारण की गई है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-29 18:14:56

Mobile Ads 1x1

Sultanpur Double Murder: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कादीपुर कोतवाली की कुंभी डडिया में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी टीचर पत्नी की हत्या कर दी गई. प्रिंसिपल कुंभी डडिया में शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे. वहीं उनकी पत्नी विनीता सिंह इससे पहले जिला पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी हैं. कहा जा रहा है कि फावड़े और कुल्हाड़ी से हमलाकर उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. सभी सबूतों को और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश सिंह कंपोजिट विद्यालय खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे. उनकी पत्नी विनीता सिंह पहले जिला पंचायत चुनाव लड़ चुकी हैं. वे वर्तमान में इंटर कॉलेज चलाती थीं. दोनों का एक 20 वर्षीय बेटा भी है, जो अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है.

स्कूल में की गई हत्या

कहा जा रहा है कि पति-पत्नी पर स्कूल में हहमला किया गया है. वहीं पति खुद को बचाने के लिए स्कूल परिसर से भागे, तो हमलावरों ने उन्हें लगभग 150 मीटर दूर तक दौड़ाकर मौत के घाट उतार दिया.

क्या बोली पुलिस?

इस डबल मर्डर केस को लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि थाना कादीपुर क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में दो शव मिले हैं. ये शव एक महिला और एक पुरुष का है, जो रिश्ते में पति-पत्नी हैं. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. मृतकों की पहचान एक प्राइवेट स्कूल का संचालन करने वाली विनीता सिंह और उनके पति मुकेश सिंह के रूप में हुई है. 

पुलिस मामले की जांच कर रही

एसपी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी धारदार हथियार से दोनों की हत्या की गई है. मौके से एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की हैं, जो मामले की छानबीन कर रही हैं. हत्या के आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

MORE NEWS