Varanasi Theft News: वाराणसी में चोर ने शोरूम में साढ़े चार घंटे बिताए, कॉफी पी, नहाया, डांस किया और फिर 4.71 लाख रुपये की KTM बाइक लेकर फरार हो गया.
Varanasi Theft News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर शोरूम कर्मचारियों तक को हैरान कर दिया. आमतौर पर चोर चोरी करने के बाद जल्द से जल्द चोर मौके से फरार होने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां कहानी बिल्कुल उलट थी. एक युवक रात के अंधेरे में शोरूम में घुसा और करीब साढ़े चार घंटे तक अंदर आराम से घूमता रहा. इस दौरान उसने कॉफी बनाई, नहाया, गाने सुने और यहां तक कि डांस भी किया. इसके बाद सुबह करीब चार बजे वह करीब 4.71 लाख रुपये कीमत की नई KTM बाइक लेकर फरार हो गया. पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है.
मामला वाराणसी के ट्रायंफ ऑटोमोबाइल शोरूम का है. शोरूम के जनरल मैनेजर रोहित कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे कर्मचारी शोरूम बंद करके घर चले गए थे. अंदर करीब तीन महीने पुरानी KTM बाइक चाबी के साथ खड़ी थी. रात करीब 11:30 बजे सफेद शर्ट और जींस पहने एक युवक शोरूम के बाहर दिखाई दिया. बारिश शुरू होने पर उसने बाहर लगे बैनर को फाड़कर खुद को ढक लिया. इसके बाद कटर निकालकर कांच के दरवाजे को काटना शुरू किया. करीब 36 मिनट की मशक्कत के बाद रात 12:06 बजे वह अंदर दाखिल हो गया.
वाराणसी में पता है, क्या हुआ?
> एक चोर गेट काटकर बाइक एजेंसी में घुसा
> 4 घंटे तक अंदर मौजूद रहा
> कॉफी बनाकर पी
> वॉशरूम में नहाया
> काउंटर पर अंडर गारमेंट सुखाये
> गाना बजाकर लुंगी डांस किया
> मैनेजर की 4.70 लाख की KTM बाइक लेकर फरार हुआ pic.twitter.com/EpKTuRDo2Q— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 13, 2026
अंदर पहुंचने के बाद युवक ने जल्दबाजी में सामान तलाशने के बजाय बेहद आराम से समय बिताया. सबसे पहले उसने रिसेप्शन पर रखा कंप्यूटर चालू किया और कुछ देर घूमने वाली कुर्सी पर बैठा. इसके बाद फ्रिज से ठंडा पानी निकाला और अपने लिए गर्म कॉफी बनाई. इतना ही नहीं, वह शोरूम के वॉशरूम में गया और वहां नहाया भी. नहाने के बाद उसने अपने गीले कपड़े सुखाने के लिए उन्हें एक मोटरसाइकिल पर फैला दिया.
इसके बाद उसने शोरूम में रखा नया मोटरसाइकिल कवर खोला और उसे लुंगी की तरह शरीर पर लपेट लिया. इसके बाद कंप्यूटर पर म्यूजिक चलाया और शोरूम के अंदर कुछ देर डांस भी किया. जाते-जाते उसने शोरूम की एक ब्रांडेड टी-शर्ट और कैप पहन ली. कई घंटे तक आराम करने के बाद आखिरकार उसकी नजर उस KTM बाइक पर पड़ी, जिसे लेकर वह वहां आया था.
ये भी पढ़ें: कार से खींच कर लड़की को उठा ले गए हैवान, सुनसान जगह पर नोंच खाया पुरा बदन; दोस्त के सामने ही कर दिया कांड!
SHO अजय वर्मा के मुताबिक, पुलिस CCTV फुटेज और फिंगरप्रिंट के आधार पर आरोपी की पहचान करने और चोरी की KTM बाइक बरामद करने की कोशिश कर रही है. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि साढ़े चार घंटे तक शोरूम में बेफिक्र घूमने वाला यह शातिर चोर आखिर कौन है?
ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: 13 अगस्त को दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, चेक करें लिस्ट
Jailer 2 Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दूसरे दिन…
Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…