Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Weather Alert: यूपी में मानसून हुआ सुपर एक्टिव, 48 घंटे तक झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी की चेतावनी

UP Weather Alert: यूपी में मानसून हुआ सुपर एक्टिव, 48 घंटे तक झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी की चेतावनी

Written By:
Last Updated: August 4, 2026 18:29:26 IST

Mobile Ads 1x1

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम काफी सक्रिय रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से बने मजबूत मौसमी सिस्टम का असर अब पूरे प्रदेश में दिखाई देने लगा है. इसकी वजह से कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 अगस्त को लखनऊ में बादल पूरे दिन छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश होने की संभावना है. गरज के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा. इन दिनों अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. लगातार बारिश की वजह से उमस से राहत मिलेगी.

 6 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

प्रदेश के कई हिस्सों में 6 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इसके बाद 7 अगस्त से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है. हालांकि 8 से 10 अगस्त के बीच भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं. इसी दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

 पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 5 और 6 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है. 7 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है, जबकि पूर्वी इलाकों में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

भारी बारिश के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें. जलभराव वाले रास्तों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें. गरज-चमक के समय खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. मौसम में तेजी से बदलाव संभव है, इसलिए मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी है.

MORE NEWS