<

UP SI Video Viral: ट्रैफिक जाम के बीच दबंगई दिखाना महिला सब-इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, गाली-धमकी देते वीडियो वायरल

मेरठ में एक महिला दरोगा ने एक कपल को धमकी दी और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो अलीगढ़ पुलिन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए महिला को लाइन हाजिर कर दिया.

UP Woman police Abusing viral: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला सब-इंस्पेक्टर को दबंगई दिखाना महंगा पड़ गया. उत्तर प्रदेश के मेरठ में ट्रैफिक जाम के दौरान अलीगढ़ में तैनात सब-इंस्पेक्टर रत्ना राठी ने एक रपल को गाली-गलौज किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रत्ना राठी के खिलाफ एक्शन लिया. आरोपी महिला दरोगा को तत्काल रूप से लाइन हाजिर कर दिया गया है. 

तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर दरोगा

बता दें कि अलीगढ़ में तैनात महिला दरोगा रत्ना राठी ने मेरठ के एक दंपति के साथ बदसलूकी की. इसके बाद दरोगा के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया. अलीगढ़ पुलिस ने वायरल वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए रत्ना राठी को तत्काल प्रभाव से उसे लाइन हाजिर कर दिया. पुलिस विभाग ने इस मामले में विस्तृत जांच के लिए एक विभागीय समिति का गठन किया है. इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि रविवार को मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के बॉम्बे बाजार में लगभग 7 बजे ये विवाद हुआ. अलीगढ़ में तैनात सब इंस्पेक्टर रत्ना राठी किसी काम के लिए सहारनपुर गई थीं. वे लौटते समय मेरठ से गुजर रही थीं. आबूलेन पर भारी जाम लगा हुआ था, जिसके कारण वो वहां पर फंस गईं. इसी गौरान वे अपना आपा खो बैठीं. आरोप है कि गाड़ी को साइड न मिलने के कारण वे कार में बैठे-बैठे ही गालिया देने लगीं. इसके बाद वे गाड़ी से बाहर निकलीं और सामने वाली कार में बैठे दंपति के साथ अभद्रता करने लगीं. इतना ही नहीं उन्होंने कपल के साथ धक्का-मुक्की भी की. 

वायरल वीडियो

कार सवार कपल ने इसका विरोध किया तो दरोगा ने वर्दी की धौंस दिखाते हुए उन्हें धमकी दी. किसी ने इस पूरे मामले की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जो जमकर वायरल हो रही है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दरोगा एक व्यक्ति की कार के पास जाती है और कहती है कि मेरी गाड़ी को जगह क्यों नहीं दे रहा. इतना ही नहीं उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

6 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी 350cc की दमदार बाइक, फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी शानदार

माना जा रहा है कि Triumph 350cc को कम टैक्स के साथ भारत में लन्च…

Last Updated: March 24, 2026 12:09:17 IST

फीचर्स में जबरदस्त है ये नई Hybrid SUV, 1226 km की रेंज, भारत में फाइल हुआ पेटेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार काफी भरोसेमंद और प्रीमियम है. इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस और…

Last Updated: March 24, 2026 12:03:42 IST

ब्लॉकबस्टर अलर्ट! ‘धुरंधर 2’ ने 5 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार; सोमवार को कैसी रही कमाई?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिख रही…

Last Updated: March 24, 2026 11:57:41 IST

हार्दिक पांड्या ने खोला अपनी सक्सेस का राज, करोड़ों की फेरारी में करते हैं ये काम; जानकार चौंक जाएंगे आप

Hardik Pandya Viral Video: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 से पहले…

Last Updated: March 24, 2026 11:53:20 IST

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, युद्ध लंबा चला तो लग्जरी गाड़ियां होंगी फेल, कर लो कोयला और कांडा का इंतजाम…

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हाल ही में वैश्विक स्तर पर चल रहे…

Last Updated: March 24, 2026 11:49:12 IST