<

Fatehpur Viral Video: मौसा-मौसी और वो… प्यार में पागल युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, कहा- ‘सौतन बनकर रहने को हूं तैयार’

Fathehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवती ने अपने सगे मौसा (Uncle) के साथ रहने की जिद को लेकर सड़क पर जमकर हंगामा (High Voltage Drama) किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है.

Fatehpur Shocking Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के शादीपुर इलाके से बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां, थरियांव क्षेत्र की एक युवती अपने मौसा के घर पहुंच गई और उनके साथ रहने की जिद करने लगी.  जानकारी के मुताबिक, करीब 18 महीने पहले जब युवती अपनी मौसी की डिलीवरी के समय मदद करने आई थी, तभी उसका अपने मौसा के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. इतना ही नहीं,  तीन महीने पहले जब इस रिश्ते का पता मौसी को चला, तो उन्होंने युवती के आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी. लेकिन,  सोमवार को युवती बिना बताए 18 किलोमीटर का सफर तय कर फिर से मौसा के घर पहुंच गई, जहां मौसी ने उसे घर में घुसने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. 

युवती के इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वीडियो साफ तौर से देखा जा सकता है कि युवती कैसे चीख-चीख कर कह रही है कि वह अपने मौसा के साथ पत्नी बनकर रहना चाहती है और उसे अपनी मौसी के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है. इसके अलावा जब परिजनों ने उसे जबरन पकड़कर ऑटो में बैठाने की कोशिश की, तो वह चिल्लाते हुए ऑटो से कूदकर भागने लगी. तो वहीं,  इस नजारे को देखने के लिए सड़क पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली चलने का निर्देश दिया, लेकिन युवती के अड़ियल रवैये और रोने-चिल्लाने की वजह से वहां काफी देर तक हंगामा ऐसे ही चलता रहा. 

यहां देखें वायरल वीडियो

पुलिस की कार्रवाई और पारिवारिक पक्ष

तो वहीं, इस पूरे मामले में मौसी ने जानकारी देते हुए बताया कि पति और भांजी के बीच अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद भी घर में कलह बढ़ गई थी और पति ज्यादातर उनके साथ मारपीट करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया कि युवती ने सरेआम धमकी देते हुए कहा था कि अगर उसे उसके मौसा से अलग किया गया, तो वह अपनी जान तक दे देगी. साथ ही उसने यह भी कहा कि ‘दो पत्नियां एक साथ रह सकती हैं’. 

हालांकिं, इस पूरे मामले में शहर कोतवाल श्रवण सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित में किसी भी तरह की कोई भी शिकायत नहीं दी गई है. फिलहाल,  परिजन युवती को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए हैं, लेकिन इलाके में इस प्रेम प्रसंग और हंगामे की चर्चा चारों तरफ हो रही है. 

Darshna Deep

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST