<
Categories: मनोरंजन

पटौदी खानदान की बहू होने के बावजूद रोजा नहीं रखतीं करीना कपूर! पुराने वीडियो ने सोशल मीडिया पर छेड़ी नई बहस

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें जब उनसे रमजान के रोजों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी रोजा नहीं रखा है और वह '24 घंटे खाने वाली' इंसान है. करीना का यह बेबाक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है.

बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान, जिन्होंने एक्टर सैफ अली खान से शादी की है, अक्सर अपनी निजी जिंदगी और परंपराओं को लेकर चर्चा में रहती है.  इन दिनों उनका एक पुराना इंटरव्यू वीडियो इंटरनेट पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रमजान के महीने में रोजा रखने को लेकर सफाई दे रही है.

‘मैं तो 24 घंटे खाती हूं’ – करीना का बेबाक अंदाज

वीडियो में एक रिपोर्टर करीना से पूछता है कि क्या वह रमजान के पवित्र महीने में उपवास (फास्ट) रख रही है? इस पर करीना अपने सिग्नेचर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहती है, ‘नहीं, मैं तो 24 घंटे खाती रहती हूं’.  जब रिपोर्टर उनसे दोबारा रोजा रखने के बारे में  सवाल करता है, तो करीना साफ तौर पर मना करते हुए कहती है, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी ऐसा (रोजा) नहीं किया है’.

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

करीना का यह पुराना वीडियो वायरल होते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है.  जहां कुछ लोग उनके इस ईमानदार और बेबाक रवैये की तारीफ कर रहे है, वहीं कुछ यूजर्स उनके पुराने बयानों को लेकर अपनी राय रख रहे है.  हालांकि, करीना और सैफ हमेशा से ही सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान करने के लिए जाने जाते है, लेकिन निजी तौर पर करीना ने स्पष्ट किया है कि वह रोजा नहीं रखती.
Mansi Sharma

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST