उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Gaziabad) से बेहद ही हैरान करने वाला मामला (Shocking Incident)सामने आया. जहां, तीन नाबालिग बहनों (Three Minor Sisters) ने एक साथ आत्महत्या (Commited Suicide) कर ली है. पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या/Picture Source: India Today Group
Gaziabad Shocking News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है. जहां तीन नाबालिग बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर हर किसी को पूरी तरह के चौंका दिया है. तो वहीं, इस मामले ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया है, बल्कि ऑनलाइन गेम्स और सोशल मीडिया के खतरों पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसके साथ ही पुलिस की जांच में ‘कोरियन कल्चर’ और ’50 टास्क’ वाले एक संदिग्ध गेम का एंगल भी इस मामले में सामने निकलकर आ रहा है.
पुलिस के मुताबिक, बच्चियों के पिता ने दो शादियां की थीं, जहां दूसरी शादी अपनी साली के साथ की थी. लेकिन, घर में दो पत्नियां और पांच बच्चे एक साथ रहते थे. इसके अलावा जान देने वाली तीन बहनों में से दो दूसरी पत्नी की और एक पहली पत्नी की बेटी थी. हालांकि, सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि ये तीनों बहनें पिछले दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं. इतना ही नहीं, उनका जीवन घर की चार दीवारों और मोबाइल स्क्रीन तक की केवल सीमित रह गया था. घर में दो माताओं और कई भाई-बहनों की मौजूदगी के बावजूद, किसी को भनक नहीं लगी कि ये बच्चियां किस मानसिक दबाव से गुजर रही थीं.
पुलिस को जांच के दौरान कोरियन गेम और 50 टास्क कई महत्वपूर्ण सुराग मिले. जिसको लेकर पुलिस को शक पैदा हुआ कि तीनों मृतिक बच्चियां किसी खतरनाक ऑनलाइन चैलेंज या गेम से जुड़ी थीं, जिसमें कुल 50 टास्क रोजाना दिए जाते थे. इतना ही नहीं, घटना वाले दिन इस गेम का ‘आखिरी टास्क’ था. फिलहाल, पुलिस की जांच में यह सामने आया कि बीच वाली बहन इस गेम की लीडर थी और बाकी दो उसके नियमों का पूरी तरह से पालन करती थी.
पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मोबाइल फोन जब्त कर लिए और फोरेंसिक टीम चैट, कॉल रिकॉर्ड और ऐप्स की जांच शुरू कर दी. तो वहीं, कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी पड़ा मिला था, जिसमें साफ-साफ कोरियन कल्चर का जिक्र किया गया था, जो उनकी मानसिक स्थिति की तरफ पूरी तरह से इशारा करता है. इतना ही नहीं, परिवार ने हाल ही में उनके मोबाइल इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई थी, जो शायद उनके बीच और भी ज्यादा तनाव की असली वजह बन गई थी.
फिलहाल, यह पूरा मामला एक चेतावनी देते है कि जहां एक तरफ डिजिटल दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है, तो वहीं, दूसरी तरफ इस दुनिया में अकेलापन और संदिग्ध ऑनलाइन कंटेंट आत्मघाती कदमों की तरफ किसी को भी धकेल सकता है.
Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…
KSEAB Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date & Time: कर्नाटक बोर्ड 2nd PUC रिजल्ट क्या…
Andhra Pradesh Capital Amaravati: क्या आप जानते हैं कि अमरावती अब आधिकारिक तौर पर आंध्र…
Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…
Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…
Avesh Khan Controversy: जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में स्कोर बराबर होने के…