<
Categories: देश

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, भाजपा के दो विधायकों ने किया सदन से वॉकआउट, जानें क्या है पूरा मामला!

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बाढ़ बहाली कार्यों को लेकर हंगामा मच गया. दो भाजपा विधायकों ने 'संतोषजनक जवाब न मिलने पर' वॉकआउट कर सरकार पर जम्मू क्षेत्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है.

हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बाढ़ बहाली कार्यों को लेकर हंगामा मच गया. दो भाजपा विधायकों ने वॉकआउट कर सरकार पर जम्मू क्षेत्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है. दरअसल पिछले साल जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी, खासकर जम्मू क्षेत्र में. इस आपदा से निपटने के लिए केंद्र ने राहत पैकेज की घोषणा की थी. 
वर्तमान वित्तीय वर्ष में धनराशि जारी होने पर विवाद हो रहा है. SDRF संयुक्त कोष है, लेकिन विधायक जम्मू को अधिक हिस्सा मिलने की मांग उठा रहे हैं, जिसकी वजह से सदन में हंगामा हुआ. 

क्या है पूरा मामला

मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी भाजपा विधायक राजीव जसरोतिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बाढ़ बहाली के लिए जारी, आवंटित और स्वीकृत धनराशि का घटकवार विवरण मांगा. उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने जवाब दिया कि केंद्र सरकार ने अभी तक कोई धन जारी नहीं किया है. हालांकि, राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) से 289.39 करोड़ रुपये जारी हुए हैं. इसके अलावा, आपदा प्रबंधन विभाग के तहत प्रत्येक जिले को 5 करोड़ रुपये (कुल 100 करोड़) कैपेक्स बजट से दिए गए. सरकारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि SDRF का 90% हिस्सा केंद्र का और 10% केंद्रशासित प्रदेश का है. इससे भाजपा विधायकों ने विरोध जताया और सदन में नारेबाजी हुई.

भाजपा विधायकों का आरोप

राजीव जसरोतिया ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल बाढ़ के बाद 212 करोड़ रुपये जारी होने की घोषणा की थी. उन्होंने पूछा कि 289 करोड़ में केंद्र का हिस्सा शामिल है या नहीं. जम्मू अधिक प्रभावित होने के बावजूद प्रत्येक जिले को बराबर 5 करोड़ देने पर आपत्ति जताई. पवन गुप्ता ने भी सरकार के रवैये पर सवाल उठाए. राजीव जसरोतिया का कहना है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने सदन से वॉकआउट किया.  राजीव जसरोतिया के समर्थन में विधायक पवन गुप्ता ने भी सदन से वॉकआउट कर दिया था.

उपमुख्यमंत्री का जवाब

सुरिंदर चौधरी ने आरोपों को खारिज किया और विधायकों से तीखी बहस की. उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्रों में भेदभाव नहीं करती. “कश्मीर हो या जम्मू, बाढ़ का दर्द एक समान है. भाजपा का विवेक साफ नहीं है.” इससे सदन में हंगामा बढ़ गया. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST