Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP IAS Transfer List: यूपी में बड़ा प्रशासनिक खेल, 17 IAS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; आंजनेय सिंह के एक्सटेंशन पर फैसला साफ

UP IAS Transfer List: यूपी में बड़ा प्रशासनिक खेल, 17 IAS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; आंजनेय सिंह के एक्सटेंशन पर फैसला साफ

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 17 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले हुए हैं. आंजनेय कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला. कई प्रमुख विभागों में नई तैनाती के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली गई हैं.

Written By:
Last Updated: August 24, 2026 08:17:28 IST

Mobile Ads 1x1

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. देर रात जारी हुई इस सूची में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. सबसे ज्यादा चर्चा मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर रहे आंजनेय कुमार सिंह की विदाई को लेकर है.

आंजनेय सिंह को नहीं मिला आठवीं बार सेवा विस्तार

सिक्किम कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह लंबे समय से उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे. रामपुर के जिलाधिकारी रहते हुए आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों में उनकी कार्रवाई काफी चर्चा में रही थी. केंद्र सरकार ने उन्हें लगातार सात बार सेवा विस्तार दिया था. हालांकि, इस बार उनकी प्रतिनियुक्ति आगे नहीं बढ़ाई गई. 14 अगस्त को कार्यकाल पूरा होने के बाद वह अवकाश पर चले गए थे. अब उन्हें उनके मूल कैडर सिक्किम के लिए रिलीव कर दिया गया है.

संगीता सिंह को मुरादाबाद की जिम्मेदारी

आंजनेय सिंह की जगह अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है. वहीं, प्रयागराज राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) रहे सोम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है.

कई बड़े विभागों में बदली जिम्मेदारी

तबादला सूची में कई प्रमुख विभागों में भी बदलाव हुआ है. गोरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष और मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन की जिम्मेदारी दी गई है. प्रमोद कुमार उपाध्याय को ग्राम्य विकास आयुक्त बनाया गया है. मासूम अली सरवर को जल निगम (नगरीय) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है और उन्हें अमृत योजना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

योगेश कुमार को जल निगम (ग्रामीण) का नया एमडी बनाया गया है. डॉ. राज शेखर को नियोजन विभाग में सचिव और कुमार प्रशांत को सहकारिता विभाग का आयुक्त एवं निबंधक बनाया गया है. गुरुत्ता श्रीनिवासुलु को राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है, जबकि अमृत पाल कौर को यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी मिली है.

पुलिस फेरबदल के बाद IAS अधिकारियों की सूची

इससे तीन दिन पहले ही यूपी में 9 IPS अधिकारियों के तबादले हुए थे. सात जिलों के SP/SSP बदले गए थे. अब IAS अधिकारियों के फेरबदल से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं.

MORE NEWS