<

बेवफा बीवी ने पति को दिया धोखा, 5 मासूम बच्चों का चौंकाने वाला बंटवारा; ये कहानी जान नहीं रोक पाएंगे आंसू!

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में रहने वाली मां पुष्पा ने अपने 5 बच्चों का बंटवारा कर दिया. उसने दुधमुंहे बच्चे और दो बेटियों को अपने पास और बाकी दो बच्चों को अपने पति को सौंप दिया है. इस घटना से पूरा गांव दंग रह गया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां अपने 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. कुछ महीनों बाद जब वह अपने प्रेमी के साथ वापस लौटी तो उसने अपने 5 बच्चों का बंटवारा कर दिया. बंटवारे की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई. यह पूरा मामला ललितपुर के थाना पाली क्षेत्र का है. यहां कुछ महीने पहले एक मां अपने 5 बच्चों को छोड़कर फरार हो गई. फिर जब वह महिला अपने प्रेमी के साथ घर पहुंची, तो बच्चों को लेकर उसका पति से झगड़ा होने लगा. जिसके बाद दोनों ने मिलकर बच्चों का बंटवारा कर दिया. 

क्या है पूरा मामला?

बच्चों की दादी बेनी बाई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहु पुष्पा एक महीने पहले अपने ससुराल से मायके चली गई थी. जिसके बाद खोजबीन की, तो उसके बारे में कोई जानकारी न मिल सकी. लेकिन एक महीने बाद वह गांव के ही युवक के साथ वापस लौटी और उसी के घर रहने लगी. उसने पति और ससुराल वालों के साथ रहने से साफ मना कर दिया था. जब यह बात थाने तक पहुंची तो मां और प्रेमी ने बच्चों का बंटवारा कर लिया.पुष्पा का कहना है कि उसका पति मारपीट करता था. उसे फांसी लगाने की भी कोशिश कर चुका है. जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है. पुष्पा के मुताबिक, वह अपने प्रेमी के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती है.

बच्चों को किया गया बंटवारा

मां ने अपने पास केवल 3 बच्चे रखे, जिनमें दुधमुंहे बच्चे और दो बेटियां शामिल हैं. वहीं बाकी दो बच्चों को पिता के पास छोड़ दिया. यह बंटवारा थाने में बैठकर किया गया. पुष्पा के प्रेमी कमलेश का कहना है कि उसकी प्रेमिका अपने पति के साथ खुश नहीं थी. पुष्पा उसके साथ अपनी मर्जी के आई है. कमलेश ने कहा कि वह तीनों बच्चों की परवरिश ठीक से करेगा और उसका ख्याल रखेगा. पहले 5 मासूम को अपनी मां से बिछड़ना पड़ा और फिर एक-दूसरे से. मासूमों का यह बंटवारा देख हर किसी की आंखें नम हो गई. बंटवारे के बाद मां के पास गई दोनों लड़कियां कुछ देर बाद पिता के पास रह रहे अपने भाई के पास वापस लौट आईं. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST