<

Noida Homicide Case: हाईराइज सोसाइटी में हत्याकांड से मचा हड़कंप… जब प्यार में चढ़ी रिश्तों की बलि, होली के त्योहार पर छाया मातम

यूपी के नोएडा से सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है, जहां नोएडा के सोसाइटी में होली के त्योहार (Holi Festival) के दिन एक परिवार के घर में मातम पसर गया है.

Noida Crime News:  उत्तर प्रदेश के नोएडा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां होली का त्योहार मातम में छा गया. दरअसल, नोएडा के हाईराइज सोसाइटी में लोग रंगों और गुलाल के साथ होली का जश्न मना रहे थे, वहीं एक फ्लैट के अंदर हंसते-खेलते युवक की जान चली गई. जानकारी के मुताबकि, यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि चार साल पुराने एक ऐसे रिश्ते का खौफनाक अंजाम है, जिसे समाज और परिवार की स्वीकृति नहीं मिल सकी. तो वहीं, दूसरी तरफ मृतक युवक और उसकी प्रेमिका के बीच चल रहे लंबे प्रेम प्रसंग ने उस समय एक हिंसक मोड़ ले लिया, जब त्योहार के दिन खुशियां मनाने के जगह गोलियों की आवाज से पूरा नोएडा दहल उठा. 

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक,  युवती अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी. लेकिन, होली के त्योहार की वजह से पहली नजर में किसी को शक नहीं हुआ. हांलाकि, युवती अकेली नहीं थी उसके साथ उसका भाई और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. इस दौरान जैसे ही बातचीत शुरू हुई, पुराने विवाद सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस देखने को मिली.

युवती के भाई ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

इसके अलावा, बहस के दौरान माहौल इतना ज्यादा तनावपूर्ण हो गया कि युवती के भाई ने अपना आपा खो दिया और उसने गुस्से में आकर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा. तो वहीं, दूसरी तरफ  गोलीबारी की आवाज सुनकर सोसाइटी में हड़कंप मच गया और जश्न मना रहे लोग पूरी तरह से दहशत में आ गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस दौरान युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. 

वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई की शुरू

तो वहीं, इस वारदात ने आधुनिक सोसाइटी की सुरक्षा और पारिवारिक कट्टरता पर एक बार फिर से कई गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए हैं. जहां, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार को बरामद कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस झकझोर देने वाली घटना के बाद से  सोसाइटी में हड़कंप के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती देखने को मिल रही है. फिलहाल, यह घटना साफ रूप से प्रतिशोध की भावना को दर्शाती है, जहां त्योहार के दिन को हत्या को अंजाम देने के लिए चुना गया था.

Darshna Deep

Recent Posts

Driving Rules: बच्चों की किस गलती पर पैरेंट्स जाएंगे जाएंगे, 2 लाख तक देना होगा जुर्माना

Driving Minor Rules: नाबालिग के वाहन चलाते समय हादसा होने पर पैरेंट्स को अब 25…

Last Updated: March 26, 2026 15:34:12 IST

Aadi Ram Kya Hai: रामनवमी पर जानें आदिराम कौन हैं, रामायम के राम और आदिराम में अंतर क्या है?

Aadi Ram Kya Hai: वाल्मीकि जी एक पूजनीय ऋषि थे जिन्होंने पवित्र महाकाव्य रामायण की…

Last Updated: March 26, 2026 15:32:05 IST

UPSC IAS Story: छोटे गांव से बड़ा मुकाम, कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट, तीन बार फेल, चौथे प्रयास में बनीं IAS

UPSC IAS Success Story: सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने लक्ष्य…

Last Updated: March 26, 2026 15:09:58 IST

पाकिस्तान के क्रिकेटरों पर क्यों भड़के वॉर्नर, मीडिया वालों के सामने ही सिखाई तमीज; वीडियो वायरल

David Warner PSL: इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, वार्नर को PSL 2026…

Last Updated: March 26, 2026 14:42:09 IST

पावर और फीचर्स में दमदार हैं Renault Duster vs Volkswagen Taigun Facelift, जानें परफॉर्मेंस में कौन आगे

यह दानों कारें परफॉर्मेंस और फीचर्स में काफी बेहतरीन मानी जाती है. डस्टर को हाल…

Last Updated: March 26, 2026 14:40:45 IST