<

तमिल ससुर ने नॉर्थ इंडियन दामाद पर लुटाया प्यार, कैमरे में कैद हुआ खूबसूरत पल, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दक्षिण भारतीय ससुर अपने दामाद को ट्रैक्टर चलाना और नारियल तोड़ना सिखा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जहां भारत में क्षेत्रीय विविधता कई बार विवाद का विषय बन जाती है, खासतौर पर ‘उत्तर बनाम दक्षिण’ मामले में, वहीं कुछ लोग इस विविधता का सम्मान करते हुए एक-दूसरे को अपनी संस्कृति सिखाने की भी कोशिश करते हैं. यह वायरल वीडियो इसी पृष्ठभूमि पर आधारित है. 

वीडियो में दिखता है कि कैसे एक दक्षिण भारतीय ससुर अपने दामाद को ट्रैक्टर चलाना और नारियल तोड़ना सिखा रहे हैं. पारिवारिक एकता और प्यार से भरा यह पल लोगों के दिल को छू रहा है.

वायरल वीडियो की कहानी

तमिलनाडु के एक पारंपरिक पिता और उनके नॉर्थ इंडियन दामाद के बीच का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. इस वीडियो में ससुर अपने दामाद को पारंपरिक तरीके से नारियल तोड़ना सिखाते नजर आते हैं. वो अपने दामाद को हरे-भरे आंगन में लेकर जाते हैं और अपने दामाद को नारियल तोड़ने की ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं. जमीन पर बिखरे नारियल के टुकड़े और दोनों की मुस्कान इस पल को और भी खास बनाती है. इसी वीडियो के एक अन्य दृश्य में तमिल ससुर अपने दामाद के साथ खेत में  लाल ट्रैक्टर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में एक फैमिली फोटो भी है, जिसमें सभी पारंपरिक परिधानों में किसी फंक्शन के दौरान एक साथ खड़े हैं. कैप्शन में लिखा है- “मेरे पारंपरिक तमिल डैड और नॉर्थ इंडियन जिससे मैंने शादी की.” यह साधारण लाइन लोगों के दिलों को छू गई, क्योंकि यह उत्तर-दक्षिण की सांस्कृतिक दूरी को प्यार से मिटाती दिखती है. 

इंटरनेट पर मचाया धमाल

ससुर-दामाद की इस प्यारी बॉन्डिंग का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन सराहना और एकता के संदेशों से भर गया. एक यूजर ने लिखा, “अपने परिवार से हमेशा प्यार करें, ऐसी शादियां भारत को एकजुट करती हैं.” दूसरे यूजर ने कहा, “ऐसे ही एकता बढ़ेगी.” कईयों ने इसे फिल्म ‘2 स्टेट्स’ जैसा फील देने वाला बताया, जो अंतरराज्यीय विवाहों की कहानी बयां करती है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Arkestra Dance Video: बटनियां खोला ए राजा… गाने पर स्टेज पर डांस कर रही थी लड़की, तभी चढ़ें बुजुर्ग और फिर…

Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: May 27, 2026 23:01:27 IST

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST