<

UP Police Transfer: संभल के केके बिश्नोई समेत 9 जिलों के SP-SSP बदले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी; जानें किसे मिली कहां कमान?

UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल हुआ है. नौ IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. मेरठ, झांसी, गोंडा, सुल्तानपुर समेत कई जिलों के SP-SSP बदले गए हैं.

UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने नौ IPS अधिकारियों का तबादला किया है. इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. सरकार के मुताबिक, यह बदलाव राज्य में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए किए गए सामान्य प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा हैं. तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं.

मेरठ के SSP बदले

सबसे बड़े बदलावों में मेरठ के SSP अविनाश पांडे का तबादला शामिल है. उन्हें लखनऊ में DGP मुख्यालय से जुड़े SP के पद पर भेजा गया है. वहीं, झांसी के SSP B.B.G.T.S. मूर्ति को मेरठ का नया SSP बनाया गया है. इसके साथ ही मेरठ पुलिस की कमान अब उनके हाथों में होगी.

गोंडा और सुल्तानपुर में भी बदलाव

विनीत जायसवाल (IPS 2014), जो अब तक गोंडा के SP थे, उन्हें सुल्तानपुर का नया SP बनाया गया है. वहीं, सुल्तानपुर की SP चारू निगम (IPS 2014) को लखनऊ में SP, UP-112 की जिम्मेदारी दी गई है.

झांसी के SSP को प्रमोशन

विकास कुमार (IPS 2017), जो बलरामपुर के SP थे, को प्रमोशन देकर SSP झांसी बनाया गया है. इस बदलाव के बाद झांसी की पुलिस व्यवस्था में भी नई जिम्मेदारी तय हो गई है.

बिजनौर, बलरामपुर और संभल में भी नए SP

अभिषेक (IPS 2015), जो बिजनौर के SP थे, अब गोंडा के SP होंगे. वहीं, कृष्ण कुमार (IPS 2018) को संभल से हटाकर बिजनौर का SP बनाया गया है. विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया SP बनाया गया है. वह इससे पहले बाराबंकी में SP/अतिरिक्त SP के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इसके अलावा मार्तंड प्रकाश सिंह को हरदोई से हटाकर बलरामपुर का SP बनाया गया है.

किन जिलों में हुआ फेरबदल?

इस IPS फेरबदल का असर गोंडा, सुल्तानपुर, मेरठ, झांसी, बिजनौर, बलरामपुर, संभल और हरदोई समेत कई जिलों पर पड़ा है. कुछ अधिकारियों को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय और UP-112 में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: JITO प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर बने सूर्यकुमार यादव, प्रतिभाशाली जैन क्रिकेटरों को मिलेगा मौका, श्रीलंका में आयोजित होगी लीग

तुरंत संभालेंगे नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के बाद सभी अधिकारियों को अपनी नई पोस्टिंग पर जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का कहना है कि इन बदलावों का मकसद राज्य में बेहतर पुलिसिंग, मजबूत कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को प्रभावी बनाना है.

ये भी पढ़ें: Punjab Bandh Today: बंद रहेगा पंजाब? हाईवे से बाजार तक असर की आशंका, जानिए मोर्चे की 4 बड़ी मांगें

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

नमक, तेल या लोहा…ज्योतिष की मान्यताओं में इन 4 चीजों के लेनदेन को लेकर क्यों बरतते हैं सावधानी?

Vastu Shastra: भारतीय धार्मिक परंपराओं और ज्योतिषीय मान्यताओं में कुछ रोजमर्रा की वस्तुओं के लेनदेन…

Last Updated: October 21, 2026 20:31:16 IST

दिल्ली के 40 हॉटस्पॉट पर हवा साफ करने की तैयारी, सरकार खर्च करेगी 104 करोड़ रुपये, शर्तें तय

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश…

Last Updated: October 21, 2026 20:20:37 IST

दिल्ली में GRAP-1 लागू, प्रदूषण रोकने के लिए सख्ती शुरू; पार्किंग शुल्क होगा दोगुना

Delhi GRAP 1: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के इंतजाम शुरू कर…

Last Updated: October 21, 2026 19:45:35 IST

मौन व्रत और अन्न-जल त्यागने का दावा, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भी इलाज से इनकार

Sachin Thapan Hospital: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर सचिन थापन उर्फ सचिन…

Last Updated: October 21, 2026 18:50:31 IST

श्री गुरुकृपा विद्या संकुल की 18+ शाखाओं में भव्य नवरात्रि उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 21 अक्टूबर: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल की 18 से अधिक शाखाओं में…

Last Updated: October 21, 2026 18:37:19 IST

Kal Ka Rashifal 22 October 2026: मेष को मिल सकता है रुका पैसा, धनु के लिए तरक्की के संकेत; पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को पापांकुशा एकादशी और वृद्धि योग का संयोग…

Last Updated: October 21, 2026 18:23:02 IST