Raebareli Shock News: रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पहराखेड़ा गांव से निकल कर एक दुखद खबर सामने आ रही है. बता दें कि, शनिवार को गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 45 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लगे पेड़ से लटकता हुआ पाया गया. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है.
संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव.
Raebareli Shock News: रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पहराखेड़ा गांव से निकल कर एक दुखद खबर सामने आ रही है. बता दें कि, शनिवार को गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 45 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लगे पेड़ से लटकता हुआ पाया गया. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहराखेड़ा (मजरे जोहवाशर्की) निवासी मनोज कुमार प्रजापति (45) का शव गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला. सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो शव देख उनके होश उड़ गए. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है. मृतक के परिवार में मातम का माहौल है.
सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीण अंचल में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं.
युवक की मौत के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. इन सभी चर्चाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति क्लियर हो पाएगी.
(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)
Pratapgarh murder: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 45 वर्षीय बर्तन विक्रेता उमाशंकर उर्फ गुड्डू का…
Delhi Murder Case: दिल्ली में स्कूल यूनिफॉर्म के जूतों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद…
young man Climbed The Tower: बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती के डिडखीली गांव के…
SIR dispute: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा केस में एक नया वीडियो सामने आया…
Mumbra Politics: AIMIM की पार्षद सहर शेख के पिता युनुस शेख को एकनाथ शिंदे की…