<

साहब के पास वक्त नहीं, JCB है खराब: कुएं में गिरी गाय को करणी सेना ने दिया जीवनदान, रेस्क्यू में छूटे पसीने!

एमपी के भिंड जिले में मेहगांव की ग्राम पंचायत अकलोनी में एक गाय कुएं में गिर गई, जिसके रेस्क्यू के लिए नगर पालिका की जेसीबी खराब मिली तो वहीं अधिकारियों से भी बातचीत नहीं बन पाई. ऐसे में करणी सेना ने जनपद सीईओ और स्थानीय टीम के सहयोग से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकलोनी में एक गाय कुएं में गिर गई. सूचना मिलते ही करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष जगदीप भदोरिया मौके पर पहुंचे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की. गोरमी के सीएमओ को दो-तीन बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया. बाद में जब फोन उठाया, तो उन्होंने किसी अन्य से बात कराने की बात कही.

जेसीबी मशीन खराब

तहसीलदार ने बताया कि गोरमी नगर पालिका की जेसीबी मशीन खराब है. इस पर भदोरिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ओर गाय कुएं में फंसी है और दूसरी ओर प्रशासन की जेसीबी खराब पड़ी है, अगर गाय को कुछ हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

सीईओ ने बचाई जान

इसके बाद जनपद सीईओ से संपर्क किया गया, जिन्होंने तुरंत टीम भेजी. टीम की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान एसडीएम का भी सहयोग रहा.

प्रशासन पर बने सवाल

भदोरिया ने सभी सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया, लेकिन साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही चिंताजनक है. मौके पर उनके साथ अंकू, आकाश, राजा, पप्पू, राजेश, सुनील, रामपाल सिंह (सचिव) सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें:- घर का सामान लेने गई महिला कहां हो गई गायब? बिलख रहे 3 मासूम, दर-दर भटक रहे परिजन, मोबाइल बंद, पुलिस भी परेशान!

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Shiva Sharma Murder: नेपाल बॉर्डर पर मिली मॉडल श्रद्धा दुबे की SUV, ई-रिक्शे से जाती दिखी; वीडियो जारी कर कही ये बात

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा…

Last Updated: October 15, 2026 20:57:32 IST

18 रुपये की पानी की बोतल पर 2 रुपये ज्यादा वसूले, फिर नहीं लौटाए पैसे, रेस्टोरेंट पर लगा 1.06 लाख का दंड

Hathras BBCN Restaurant: हाथरस के बीबीसीएन रेस्टोरेंट पर 18 रुपये MRP वाली पानी की बोतल…

Last Updated: October 15, 2026 19:55:45 IST

हिल्स हाईस्कूल की वॉलीबॉल और खो-खो टीमों की शानदार सफलता

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 अक्टूबर: वेसु स्थित हिल्स हाईस्कूल की खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर गुजरात…

Last Updated: October 15, 2026 19:52:18 IST

पहले बढ़ाई नजदीकियां, फिर फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग! किसान से 4 लाख मांगने का आरोप, ऐसे पकड़ी गई महिला

Bhind honeytrap case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 53 वर्षीय किसान को कथित तौर…

Last Updated: October 15, 2026 19:13:26 IST

T20I में किस देश ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? भारत नहीं है नंबर 1, जानें कौन सी टीम है टॉप पर

Most Sixes in T20 International: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस…

Last Updated: October 15, 2026 18:58:46 IST

दादा की उम्र के शख्स से दिल लगा बैठीं रानी, 75 साल के रामसुगर से शादी करेंगी इंस्टाग्राम ब्लॉगर, VIDEO ने मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से कुछ वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें…

Last Updated: October 15, 2026 18:53:19 IST