उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) में एक युवक द्वारा रायफल लेकर युवती से डांस कराने और फायरिंग करने का (Dance Video) वीडियो सोशल मीडिया (Social Media Viral) पर जमकर वायरल हो रहा है.
रील के जुनून में युवक ने उड़ाईं कानून की धज्जियां, वायरल हुआ वीडियो
Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने और या फिर किसी बी तरह की ‘दबंगई’ दिखाने का शौक अब लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है. आसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र का है, जहां एक 47 सेकंड के वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में रायफल थामे कुर्सी पर ‘फिल्मी विलेन’ की तरह बैठा नजर आ रहा है, जबकि उसके सामने एक युवती डांस करती हुई नजर आ रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ वीडियो की भयावहता तब बढ़ जाती है जब युवक युवती के डांस के दौरान ही रायफल लोड करता है और एक के बाद एक दो बार फायरिंग करना शुरू कर देता है.
यह सनसनीखेज वीडियो बेहट के रहवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है, जबकि आरोपी युवक की पहचान हस्तिनापुर क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है. इसके साथ ही वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि युवती रायफल की नोंक पर नाचने को मजबूर है और युवक अपनी धौंस जमाने के लिए सरेआम हथियार का प्रदर्शन कर रहा है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों के दुरुपयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
वीडियो के पुलिस के पास पहुंचते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रही है. जहां, रात में ही बेहट थाने की पुलिस टीमें रहवाली और हस्तिनापुर क्षेत्रों में युवक की तलाश और उसकी शिनाख्त के लिए रवाना कर दी गई हैं. तो वहीं, इस मामले में सहारनपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह न केवल अवैध प्रदर्शन है, बल्कि दूसरों की जान जोखिम में डालने का एक तरह से गंभीर अपराध भी है. इसके अलावा पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है और वीडियो में इस्तेमाल की गई रायफल लाइसेंसी है या अवैध इसका भी पता लगाया जा रहा है.
इस पूरे मामले में अधिकारियों ने आगे बताया कि अगर रायफल लाइसेंसी पाई जाती है, तो उसे तुरंत जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करने और युवती की जान खतरे में डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.
फिलहाल, यह घटना एक बार फिर से चेतावनी देती है कि सोशल मीडिया रील के लिए हथियारों का प्रदर्शन करना सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है.
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…
Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…
Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…
Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…
Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…
UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…