<

Bulandshahr Crime News: घर में प्रिंटर से छाप रहे थे नकली नोट, पुलिस ने ऐसे किया गिरोहा का भंडाफोड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

UP/ Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) से बेहद ही हैरान करने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूपी पुलिस ने जाली नोटों के एक बड़े काले कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों भूपेंद्र, राकेश और कुंवरपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल,  ये तीनों आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अपने ही घर पर  साधारण प्रिंटर की मदद से ‘HOME MADE’ नकली नोट छापने का काम कर रहे थे.  तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस के मुताबिक यह गिरोह काफी समय से इस काम को अंजाम दे रहे थे और तकनीक का सहारा लेकर भारतीय मुद्रा की हूबहू नकल तैयार करने की लगातार कोशिश कर रहे थे. इन आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चल रहे एक बड़े आर्थिक अपराध के नेटवर्क पर लगाम लगी है. 

तो वहीं,पकड़े गए आरोपियों का काम करने का तरीका कुछ ज्यादा ही शातिर था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि छपे हुए नकली नोटों को शहर के मुख्य बाजारों के बजाय गांव-देहात के साप्ताहिक बाजारों और पशु मेलों में छुपाने की कोशिश की जाती थी. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों और पशु मेलों में भीड़ ज्यादा होने और लोगों द्वारा नोटों की बारीकी से जांच नहीं करने का फायदा उठाकर ये आरोपी आसानी से जाली नोटों को असली मुद्रा के बदले बाजार में चला देते थे. लेकिन, सूचना पर पहुंची बुलंदशहर पुलिस ने घेराबंदी करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

बरामदगी और पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये के तैयार नकली नोट जो 14 हजार रुपये के अधछपे (Semi-printed) नोट बरामद किए हैं, जिन्हें काटने और फिनिशिंग देने का काम अब भी बाकी था. इसके अलावा पुलिस ने मौके से जाली नोट छापने में इ्स्तेमाल होने वाला हाई-टेक प्रिंटर, नोट बनाने का विशेष कागज और अन्य सामग्रियों को भी बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है. इतना ही नहीं अपराध में इस्तेमाल किए गए 3 मोबाइल फोन के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

अपराध का तरीका और आगे की जांच

फिलहाल, पूछताछ में यह सामने आया है कि ये छोटे मूल्य के नोटों को ज्यादा छापते थे ताकि किसी को शक न हो. इतना ही नहीं, पशु मेलों में बड़े लेन-देन के दौरान ये चालाकी से इन जाली नोटों को असली नोटों की गड्डी में मिला देते थे. फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और भारतीय मुद्रा के साथ-साथ छेड़छाड़ की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. तो वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पकड़े गए आरोपियों के तार-तार और किन-किन जिलों से जुड़े हुए हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

40 साल पुराना… 7 मिनट 29 सेकंड का गाना, जिसकी धुन के दीवाने थे लोग, आज भी सुनते ही थिरक उठते कदम

Alka Yagnik Romantic Song: रोमांस से लब-ओ-लुआब गाने 80–90 के दशक में खूब सुनने को…

Last Updated: March 20, 2026 14:22:29 IST

क्या है PM Fasal Bima Yojana? किसान कैसे उठा सकते हैं लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

देश में करोड़ों किसान आज इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. अगर आप भी…

Last Updated: March 20, 2026 13:58:39 IST

Nothing Phone 4a Pro vs Xiaomi Poco F8 Pro क्या रहेगा वैल्यू फॉर मनी? फीचर्स में कौन ज्यादा दमदार

अगर आप वैल्यू फॉर मनी फोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में कौन सा स्मार्टफोन…

Last Updated: March 20, 2026 13:52:04 IST

IPL 2026 से ठीक पहले CSK ने शेयर किया धोनी और सैमसन का खूबसूत वीडियो, फैंस ने कहा-‘थाला और चेट्टा’

IPL 2026 की तैयारी तब और तेज़ हो गई जब एक वायरल वीडियो में MS…

Last Updated: March 20, 2026 13:57:42 IST

चंद दिनों पहले गाना गाकर दर्शकों का मोहा मन, फिर इस दुर्लभ बीमारी के चलते छोड़नी पड़ी गायकी! कौन है वो सिंगर

गायकी की दुनिया में कई ऐसे सिंगर्स हैं, जिनके सुरीली आवाज के दर्शक दीवाने हैं.…

Last Updated: March 20, 2026 13:53:56 IST

केले के पत्ते पर खाना क्यों खाया जाता है? इसके चौंकाने वाले फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Banana Leaf Benefits: केले के पत्ते पर खाना खाना एक पारंपरिक और इको-फ्रेंडली तरीका है,…

Last Updated: March 20, 2026 13:47:23 IST