Watch Video: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती हुंडई कार से युवक ने पटाखा गन द्वारा स्काईशॉट चलाए. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार और युवकों की पहचान शुरू कर दी है.
Watch Video: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार से पटाखे चलाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर पटाखा गन से स्काईशॉट चलाता दिखाई दे रहा है. इस खतरनाक हरकत से सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ गई. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
वायरल वीडियो गुरुवार सुबह से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. इसमें एक सफेद रंग की हुंडई कार द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में चलती दिखाई दे रही है. कार में सवार एक युवक खिड़की का शीशा खोलकर अपना हाथ बाहर निकालता है. उसके हाथ में पटाखा गन है, जिससे वह कई बार आसमान की तरफ पटाखे छोड़ता है. बताया जा रहा है कि कार के शीशों पर काली फिल्म भी लगी हुई थी. युवक ने चलती गाड़ी से स्काईशॉट चलाकर सड़क पर खतरनाक स्टंट किया. इस दौरान आसपास से दूसरे वाहन भी गुजर रहे थे.
गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट- चलती कार से पटाखे चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है दिवाली से पहले इस तरह की लापरवाही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। https://t.co/OkBEPpmBjF
— Sajid Ali (@Sajid7642) November 6, 2026
इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही दूसरी कार में बैठे लोगों ने बनाया. बाद में उन्होंने इसे इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. लोग युवक की इस हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Delhi Fire: त्योहार से पहले दिल्ली के बाजार में बड़ा हादसा! मशहूर गफ्फार मार्केट में भीषण आग; चपेट में कई दुकानें
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस के अनुसार, वीडियो के आधार पर कार के नंबर और उसमें सवार युवकों की पहचान की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. चलती कार से इस तरह पटाखे चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है.
CAT Admit Card 2026 जारी हो गया है. उम्मीदवार iimcat.ac.in पर User ID और Password…
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू और गोमती चक्र खरीदना शुभ माना जाता है.…
धनतेरस पर M&M के शेयर 5.2% उछले. दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 25% बढ़ा।…
Vijay Dahiya On Virat Kohli: दिल्ली के कोच विजय दहिया चाहते हैं कि विराट कोहली…
धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार का अनुमान है. महंगे…
Dhanteras 2026 Shubh Muhurat: जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय, लक्ष्मी-कुबेर पूजा मुहूर्त, यम दीपदान…