<

सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! कैश दूंगी कहकर कराया 20 हजार ऑनलाइन पेमेंट, फिर देने से किया इनकार; युवती का वीडियो वायरल

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है. इसमें एक लड़की ने ऑटो चालक से 20 हजार ऑनलाइन मांगे, फिर किया हाई-वोल्टेज ड्रामा. देखें वीडियो.

Varanasi UPI Scam: वाराणसी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें एक युवती ने एक ऑटो वाले को चूना लगाने का प्रयास किया. लेकिन जब वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा तो उसकी बेवजह बहस और अजीब बर्ताव को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. युवती पर ऑटो ड्राइवर से UPI के जरिए 20 हजार रुपये लेकर कैश न देने का आरोप है. देखें वीडियो.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना बनारस में हुई. जहां एक महिला ने ऑटो से सफर करने के दौरान रास्ते में उसने ऑटो चालक से कहा कि वह उसे 20 हजार नकद दे दे और बदले में वह Google Pay, PhonePe या Paytm से उसके खाते में 20000 ट्रांसफर कर दे. लड़की की परेशानी देखकर ऑटो चालक ने भरोसा किया और Paytm से उसके खाते में 20000 भेज दिए. जब लड़की ऑटो से उतरी, तो वह पैसे देने से मना करने लगी. जब ऑटो वाले ने पैसे मांगने पर जोर दिया. तो पहले लड़की टालमटोल करती रही, फिर बोली कि थोड़ी देर में दे देगी. इसी दौरान वहां और लोग इकट्ठा हो गए, दूसरे ऑटो चालक भी आ गए. काफी हंगामे के बाद आखिरकार लड़की ने ऑटो चालक को 20000 ट्रांसफर कर दिए. इस पूरी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

नेटिंजस कर रहे आलोचना

इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने बोला कि मैडम ज्यादा ही रौब दिखा रही हैं. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि डिजिटल लूटेरी. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST