<

Caught On Camera: जेल से बाहर आते ही बना दबंग! बोलेरो के बोनट पर बैठकर पी सिगरेट, हत्या के आरोपी का वीडियो देख भड़के लोग

Caught On Camera: सतना में नाबालिग की हत्या के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों ने रैली निकाली. आरोपी बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीता दिखा. वीडियो वायरल होने से पुलिस पर सवाल उठे.

Caught On Camera: मध्य प्रदेश के सतना से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां नाबालिग की हत्या के आरोप में जेल में बंद एक शख्स जमानत पर बाहर आया तो उसके समर्थकों ने ऐसा जश्न मनाया, मानो कोई बड़ी जंग जीतकर लौटा हो. आरोपी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और फिर शहर में बाइक और गाड़ियों के साथ रैली निकाली गई. इस दौरान आरोपी चलती बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीता नजर आया. हैरानी की बात यह है कि यह काफिला कोलगवां थाने के सामने से भी गुजर गया. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जेल से बाहर आते ही हुआ फूल-मालाओं से स्वागत

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान मान सिंह उर्फ बेटू के रूप में हुई है. वह अपने चार साथियों के साथ एक नाबालिग की हत्या के मामले में पिछले 14 महीनों से जेल में बंद था. अदालत से जमानत मिलने के बाद जैसे ही वह जेल से बाहर आया, समर्थकों ने फूल-मालाओं से उसका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद समर्थकों ने शहर में रैली निकालने की तैयारी की. मान सिंह बोलेरो गाड़ी के बोनट पर बैठ गया और हाथ में सिगरेट लेकर सड़कों पर निकल पड़ा.

बोलेरो के बोनट पर बैठकर उड़ाए सिगरेट के छल्ले

वायरल वीडियो में आरोपी चलती बोलेरो के बोनट पर बैठा दिखाई दे रहा है. वह आराम से सिगरेट पीते हुए नजर आता है. वहीं, उसके पीछे दर्जनों बाइक सवार समर्थकों का काफिला चलता दिखाई देता है. इस दौरान समर्थक नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए. यह जुलूस शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए कोलगवां थाना क्षेत्र से गुजरा और आखिर में सिद्धार्थ नगर पहुंचा. यहां पहुंचकर रैली समाप्त हुई.

थाने के सामने से गुजरा काफिला

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि रैली कोलगवां थाने के ठीक सामने से गुजर गई, लेकिन पुलिस की ओर से इसे रोकने या कार्रवाई करने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सड़क पर चलती गाड़ी के बोनट पर बैठना और बाइक सवारों के साथ इस तरह रैली निकालना यातायात नियमों की अनदेखी भी है. अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: West Bengal Horror Murder: पत्नी का सिर काटकर हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर भगवान से मांगी माफी; बंगाल की वारदात देख कांप उठा पूरा गांव

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं. यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि गंभीर आपराधिक मामले के आरोपी के इस तरह खुलेआम शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की. फिलहाल इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं. वीडियो वायरल होने के बाद यह देखना अहम होगा कि आरोपी और उसके समर्थकों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें:  Dead Frog In Hostel Food: सब्जी में मरा हुआ मेंढक, हॉस्टल में ऐसा खाना देखकर कांप उठीं छात्राएं; पूरी यूनिवर्सिटी में मच गया बवाल!

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत में शिक्षक सम्मान समारोह, मोटिवेशनल मीटिंग एवं गरबा प्रतियोगिता

सूरत (गुजरात) [भारत], 5 नवंबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत के प्रबंधन द्वारा शिक्षकों एवं…

Last Updated: November 5, 2026 15:07:11 IST

Ashok Leyland के शेयरों में जोरदार खरीदारी, अक्टूबर में घरेलू बिक्री 24% बढ़ी ट्रकों की मांग, कंपनी को दी नई रफ्तार

Ashok Leyland के शेयर 10.57% उछले. अक्टूबर में कुल वाहन बिक्री 23% बढ़ी, जबकि ट्रकों…

Last Updated: November 5, 2026 15:14:42 IST

Watch Video: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी इनोवा, चार यात्रियों की मौत

Watch Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक कार खतरनाक मोड़…

Last Updated: November 5, 2026 14:34:29 IST

Watch Video: 10 हजार दिए, 40 हजार नहीं जुटा पाया तो उजड़ गई दुकान! अधिकारी के सामने रोने लगा दुकानदार

Watch Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच से हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है,…

Last Updated: November 5, 2026 14:09:21 IST

PDS के शेयरों में उछाल, निवेशकों की हुई चांदी, रिकॉर्ड रेवेन्यू के साथ मुनाफे में 44% की बढ़ोतरी

PDS के शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे. सितंबर तिमाही में राजस्व 30%…

Last Updated: November 5, 2026 13:50:25 IST