<
Categories: देश

Watch Video: CM योगी ने नहीं तो फिर किसने दी उनके मां को मुखाग्नि? फफक-फफक कर कर रो पड़े मुख्यमंत्री; भावूक वीडियो वायरल

CM Yogi Mother Savitri Devi Last Rites: सीएम योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को अंतिम यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अंतिम संस्कार के दौरान बेहद भावुक दिखे.

CM Yogi Mother Savitri Devi Last Rites: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. CM योगी के छोटे भाई महेंद्र ने चिता को मुखाग्नि दी. मुख्यमंत्री योगी के बड़े भाई मानवेंद्र और बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य और गांव वाले मौजूद थे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और अन्य लोग भी मौजूद थे. सीएम योगी की मां सावित्री देवी का शुक्रवार (20 नवंबर) को सुबह 10:45 बजे निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थीं और पौड़ी गढ़वाल में अपने पैतृक गांव पंचूर में रह रही थीं. वह 91 साल की थीं.

अंतिम यात्रा के दौरान भावुक हुए योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को अंतिम यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अंतिम संस्कार के दौरान बेहद भावुक दिखे.

उत्तराखंड BJP नेताओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. पैतृक गांव पंचूर से अंतिम संस्कार की शवयात्रा आज सुबह हरिद्वार के चंडीघाट पहुंची.

2020 में हो गया था पिता का निधन

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अप्रैल 2020 में निधन हो गया था. वे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में फॉरेस्ट रेंजर के पद से रिटायर हुए थे. CM योगी के अलावा उनके तीन भाई और दो बहनें हैं. उनके सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट, जिन्होंने अपनी मां को मुखाग्नि दी, उत्तराखंड में स्कूल टीचर हैं. उन्होंने अपने पिता को भी मुखाग्नि दी.

सीएम योगी का परिवार बहुत ही सादा जीवन जीता है. उनके बारे में कभी कोई राजनीतिक या दूसरी खबर सामने नहीं आई. हालांकि, आज उनकी मां के निधन के बाद हर कोई उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Jaipur Maggi case: जयपुर में मैगी खाने के बाद दो बहनों की बिगड़ी तबीयत, 7 साल की पीहू की मौत, पुलिस ने जांच के लिए भेजे नमूने

Jaipur Maggi case: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी में घर पर बने…

Last Updated: November 21, 2026 16:20:53 IST

शराबी को चढ़ी चाय की तलब, पत्नी को उतारा मौत के घाट, 12 साल के बेटे ने खोली पोल

Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति शराब के नशे में घर…

Last Updated: November 21, 2026 15:52:08 IST

Asaduddin Owaisi Guard of Honour: जज के स्वागत की तैयारी, ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर में पुलिस से कैसे हुई चूक?

Asaduddin Owaisi Guard of Honour: सहारनपुर में शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को पुलिस…

Last Updated: November 21, 2026 15:45:05 IST

Watch Video: जयमाला के बाद दूल्हे ने कमरे में बुलाई लड़की! दुल्हन ने रंगेहाथों पकड़ा, मैरिज होम में हंगामा

Watch Video: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 21, 2026 15:10:02 IST

छात्रा के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, पुलिस ने तीन को दबोचा

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में छात्रा से बदसलूकी की वीडियो सामने आई, जिसके बाद…

Last Updated: November 21, 2026 14:43:05 IST

Caught on CCTV: घर में अचानक घुस आए तीन भालू, बर्तनों में करने लगे खाने की तलाश; कुत्तों ने ऐसे किया सामना, परिवार परेशान

Caught on CCTV: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.…

Last Updated: November 21, 2026 14:10:31 IST