<

बरेली में आला हजरत की दरगाह पर जाकर क्यों ट्रोल हुए सिंगर सोनू निगम? अजान पर क्या था वो बयान जिसे लेकर किया जा रहा तंज

हाल ही में सिंगर सोनू निगम बरेली के आला हजरत दरगाह पर पहुंचे. इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. लोग उनके पुराने स्टेटमेंट को लेकर तंज कस रहे हैं.

Sonu Nigam in Aala Hazrat Dargah: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम बरेली गए, जहां पर उन्होंने अपनी सुरीली आवााज से समा बांध दिया. इसके बाद देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे रविवार की सुबह आला हजरत की दरगाह पर हाजिरी लगाने पहुंचे. दरगाह पर माथा टेकने के बाद उन्होंने अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए. बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे. हालांकि वे वहां से चुपचाप निकल गए. इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुई. 

सोशल मीडिया पर कसा जा रहा तंज

उनकी ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर तंज करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘इन्हें अजान से दिक्कत थी, सोनू निगम आज बरेली के आला हजरत की मजार पर नजर आए, जाहिर सी बात है अज़ान तो सुनी ही होगी.’ वहीं दूसरे यूजर ने इसकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये तो वही है न जिसकी अजान की आवाज के कारण नींद खराब होती है.’  एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये सब फेम का चक्कर है, ना इनका धर्म से कोई लेना-देना ना ही आस्था से, पैसा और फेम के लिए कुछ भी कर सकते हैं.’

क्या है विवाद?

बता दें कि साल 2017 में सिंगर सोनू निगम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से होने वाली अजान और अन्य धार्मिक शोर पर सवाल उठाए थे. सोनू निगम ने ट्वीट किया था कि वह मुस्लिम नहीं हैं लेकिन फिर भी सुबह की अजान की आवाज से उनकी नींद खुल जाती है. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि भारत में ये जबरदस्ती की धार्मिकता कब खत्म होगी. उन्होंने इस तरह की हरकत को गुंडागर्दी बताया था. इस विवाद के बाद एक मौलवी  ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था. वहीं इसका जवाब देते हुए सोनू  निगम ने सार्वजनिक रूप से सिर मुंडवाया था.

सोनू निगम ने दी थी सफाई

इसको लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद  सोनू निगम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस्लाम या अजान का विरोध नहीं किया बल्कि लाउडस्पीकर वाले शोर का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि वे मंदिरों या गुरुद्वारों में भी लाउडस्पीकर के इस्तेमाल का समर्थन नहीं करते. इससे लोगों की नींद खराब होती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST

राम जी के पांच बाप थे… धीरेंद्र शास्त्री के नए बयान पर भड़के अखिलेश यादव, सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग

Dhirendra shastri ram five fathers viral video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक…

Last Updated: November 3, 2026 20:00:36 IST

भारत-पाकिस्तान की टक्कर? अगले 12 महीने में 10 बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें, नवंबर में होंगे दो बड़े मुकाबले

India pakistan cricket match: भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट…

Last Updated: November 3, 2026 19:39:52 IST

Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: कौन करेगा प्यार का इजहार, किसके आएंगे शादी के रिश्ते; पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (04 नवंबर…

Last Updated: November 3, 2026 19:19:06 IST