गोरखपुर में एक दुकान में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं भाइयों का कहना है कि उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं.
MP Crime News
Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दुकान के अंदर 32 साल की युवती गंगोत्री यादव की लाश मिली, जो पूरी सड़ चुकी थी. बदबू आने के बाद आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शटर उठाया और अंदर जाकर देखा, तो गंगोत्री की सड़ी हुई लाश केबिन में पड़ी थी. वहीं युवती के भाई रमेश ने बताया कि गंगोत्री 3 भाइयों में सबसे छोटी थी. घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं. उसके साथ अनिल नाम का लड़का 8 सालों से काम कर रहा था.
दुकान संचालक ने बताया कि डेढ़ साल पहले महाराजगंज की युवती ने ये दुकान किराए पर ली थी. आज जब दुकान से बदबू आने की खबर मिली, तो वो वहां पहुंचा. दुकान चलाने वाली महिला का शव दुकान में मिला. युवती के भाई ने बताया कि वो रविवार को दुकान पर गए थे और गंगोत्री से मिले थे. तब तक घर में सब कुछ ठीक था. सोमवार को कई बार गंगोत्री को फोन करने पर भी जब उसने फोन नहीं उठाया, तो सब परेशान हो गए. घर पर जाकर देखा, तो वो वहां पर भी नहीं थी. इसके बाद उन्होंने दोनों भाइयों को कॉल कर पूरी बात बताई और वहां बुलाया.
दुकानदारों ने इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही दुकान से बदबू आ रही थी, जिसके कारण तत्काल कैंट पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची, तो लाश सड़ चुकी थी और उससे पानी निकल रहा था. वहीं गंगोत्री के साथ काम करने वाले अनिल को कॉल किया गया, तो उसने कॉल रिसीव करके मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया.
बता दें कि गंगोत्री यादव तीन भाइयों से छोटी थी. वो 10 सालों से गोरखपुर के गोरखनाथ थाना इलाके के कौड़िहवा में किराए के मकान में रहती थी. वो लगभग 10 साल पहले अनिल से मिली थी. दोनों ने साथ मिलकर गोलघर के जिला पंचायत भवन के पास प्रिटिंग प्रेस की दुकान खोली थी. वहीं पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
Greater Noida PNB Fraud: ग्रेटर नोएडा की PNB शाखा में 35 करोड़ रुपये की कथित…
Bihar MLC Election Result: पटना टीचर सीट पर मुख्य मुकाबला RJD और BJP उम्मीदवारों के…
UP Cyclone Arnab Alert: लखनऊ के रीजनल मौसम विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट अतुल कुमार…
UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी हो गए…
UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को…
Petrol Diesel Price 28 Oct 2026 : 28 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी…