Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > घर में शादी की चल रही थीं तैयारियां, दुकान में मिली लड़की की सड़ी हुई लाश, क्या है पूरा मामला?

घर में शादी की चल रही थीं तैयारियां, दुकान में मिली लड़की की सड़ी हुई लाश, क्या है पूरा मामला?

गोरखपुर में एक दुकान में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं भाइयों का कहना है कि उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 15, 2026 20:54:16 IST

Mobile Ads 1x1

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दुकान के अंदर 32 साल की युवती गंगोत्री यादव की लाश मिली, जो पूरी सड़ चुकी थी. बदबू आने के बाद आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शटर उठाया और अंदर जाकर देखा, तो गंगोत्री की सड़ी हुई लाश केबिन में पड़ी थी. वहीं युवती के भाई रमेश ने बताया कि गंगोत्री 3 भाइयों में सबसे छोटी थी. घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं. उसके साथ अनिल नाम का लड़का 8 सालों से काम कर रहा था.

रविवार को बहन से मिले थे रमेश

दुकान संचालक ने बताया कि डेढ़ साल पहले महाराजगंज की युवती ने ये दुकान किराए पर ली थी. आज जब दुकान से बदबू आने की खबर मिली, तो वो वहां पहुंचा. दुकान चलाने वाली महिला का शव दुकान में मिला. युवती के भाई ने बताया कि वो रविवार को दुकान पर गए थे और गंगोत्री से मिले थे. तब तक घर में सब कुछ ठीक था. सोमवार को कई बार गंगोत्री को फोन करने पर भी जब उसने फोन नहीं उठाया, तो सब परेशान हो गए. घर पर जाकर देखा, तो वो वहां पर भी नहीं थी. इसके बाद उन्होंने दोनों भाइयों को कॉल कर पूरी बात बताई और वहां बुलाया.

दुकानदारों ने दी जानकारी

दुकानदारों ने इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही दुकान से बदबू आ रही थी, जिसके कारण तत्काल कैंट पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची, तो लाश सड़ चुकी थी और उससे पानी निकल रहा था. वहीं गंगोत्री के साथ काम करने वाले अनिल को कॉल किया गया, तो उसने कॉल रिसीव करके मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया. 

10 साल से प्रिंटिंग प्रेस चला रही थी गंगोत्री

बता दें कि गंगोत्री यादव तीन भाइयों से छोटी थी. वो 10 सालों से गोरखपुर के गोरखनाथ थाना इलाके के कौड़िहवा में किराए के मकान में रहती थी. वो लगभग 10 साल पहले अनिल से मिली थी. दोनों ने साथ मिलकर गोलघर के जिला पंचायत भवन के पास प्रिटिंग प्रेस की दुकान खोली थी. वहीं पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

MORE NEWS